रजत जयंती के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी और रामनगर के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

रजत जयंती के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी और रामनगर के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत* *रामनगर*: आज 6 नंबर को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तय कार्यक्रमों के अनुसार *रजत जयंती स्थापना दिवस* पर प्रातः 9:30 बजे देहरादून स्थित कैंप कार्यालय से रवाना होकर 9:50 बजे जीटीसी हेलीपैड पहुंचने के उपरांत हेलीकॉप्टर से 9:50 बजे नैनीताल के लिए रवाना होंगे

और वे 10:55 बजे हल्द्वानी के आर्मी हेलीपैड पर पहुंचेंगे!मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी *पूर्व सैनिक सम्मेलन* में 11:00 बजे एमबीपीजी कॉलेज मैदान के प्रांगण में अतिथि के रूप में शामिल होंगे, तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 12:30 बजे हल्द्वानी से रवाना होकर 12:50 बजे

*पहाड़ों के प्रवेश द्वार* रामनगर में नगर वन पहुंचेंगे, जहां वह *जन वन महोत्सव* में शिरकत करेंगे!इसके उपरांत 14: 05 बजे नगर भ्रमण करते हुए 14:20 बजे डिग्री कॉलेज रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे,सभी कार्यक्रमों के पश्चात 3 बजे मुख्यमंत्री धामी देहरादून के लिए वापस लौट जाएंगे?

*रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *