दिल्ली लाल किला बम धमाका – देश दहला, कई लोगों की मौत, कई घायल नई दिल्ली

दिल्ली लाल किला बम धमाका – देश दहला, कई लोगों की मौत, कई घायल नई दिल्ली, संवाददाता भगीरथ ठकराल

Lead India TV:राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर में हुए बम धमाके ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस भीषण विस्फोट में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना जबरदस्त था कि लोहे तक के चीथड़े उड़ गए, चारों ओर अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके की आवाज़ कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों और एनएसजी की टीमों ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया है। आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह धमाका लाल किला के मुख्य द्वार के समीप हुआ, जहां उस समय बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग मौजूद थे। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है।प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और कहा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जांच एजेंसियों को इस घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।

संपर्क करें: leadindiatv@pwnkmrshrnन्यूज़ वेबसाइट: www.leadindiatv.in

लीड इंडिया टीवी की ओर से शोक संवेदनाइस हृदयविदारक घटना से पूरा लीड इंडिया टीवी परिवार अत्यंत दुखी है।हम अपने उन देशवासियों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया है।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की शक्ति प्रदान करें।

Lead India TV OTT: www.leadindiatv.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *