
ब्यूरो हेड नरेश चोपड़ा_ ** नाबालिक छात्रा के साथ गैंगरेप दुष्कर्म, वारदात से क्षेत्र में हड़कम, मामले ने तूल पकड़ा
देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड जिले के रामनगर के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिक छात्रा के साथ विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने खाने की किसी चीज में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ बारी-बारी से गैंग रेप दुष्कर्म किया, दरिंदों ने छात्रा के दुष्कर्म का वीडियो भी सोशल मीडिया में जगह-जगह वायरल कर दिया!
इस गैंग रेप से स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है और लोगों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है!
इस प्रकरण को लेकर भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मदन जोशी ने पत्रकार वार्ता में इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि रामनगर के शांत माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे, अब नाबालिक छात्रा का मामला एक अति अशोभनीय है जिसकी हम निंदा करते हैं

स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ आला अधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है मामले को गंभीरता से लेते हुए रामनगर के कोतवाल सुनील कुमार ने बताया की पीडता की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ पाकसो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता ( BNS) की धारा 64 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है!

और एक आरोपी को हिरासत में लेकर नाबालिक छात्रा का मेडिकल कराने के कार्रवाई की जा रही है बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है,
उक्त घटना को लेकर क्षेत्र में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है लोग जल्दी से जल्दी दुराचारी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं रामनगर के शांत वातावरण को अब किसी भी कीमत पर खराब नहीं होने दिया जाएगा?
रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट

