मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हनुमान जन्मोत्सव का निमंत्रण किया स्वीकार, रामनगर के विकास पर हुई चर्चा

(ब्यूरो रिपोर्ट – नरेश चोपड़ा) देहरादून/रामनगर: श्री हनुमान सेवा ट्रस्ट रामनगर के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। पूज्य आचार्य विजय जी के सानिध्य में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी हनुमान जन्मोत्सव (चैत्र पूर्णिमा) के अवसर पर श्री हनुमान धाम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

​मुलाकात के दौरान धाम के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि ‘मानस खंड’ योजना के अंतर्गत वन विभाग द्वारा धाम के पृष्ठ भाग में इको पार्क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस पर मुख्यमंत्री ने संतोष व्यक्त किया। ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुख्य सड़क के सुदृढ़ीकरण, नई पार्किंग व्यवस्था, जल संरक्षण और परिसर में स्वच्छता सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रस्ताव दिए गए

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को आध्यात्मिक पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने श्री हनुमान धाम द्वारा किए जा रहे सामाजिक और आध्यात्मिक कार्यों की सराहना की और आयोजन की सफलता हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। प्रतिनिधिमंडल में संयुक्त महासचिव श्री सतनाम सिंह, कोषाध्यक्ष श्री प्रेम जैन और मीडिया प्रभारी श्री पवन अग्रवाल भी सम्मिलित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *