अपने मन में ऊंची उड़ान भरने का सपना सजाओ शिवम सिंगला ने राजस्थान से जुडिशनल की परीक्षा में माहारत हासिल करके लुधियाना के लिए ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब के लिए उन लोगों के प्रेरणा सूत्र बने

कहते हैं कि जब दिल में जज्बा हो कुछ कर गुजरने का तो वह नामुमकिन को भी मुमकिन बना देता है कड़ी मेहनत, दूर दृष्टि, पक्का इरादा मन में बस जाए तो दुनिया की कोई ताकत उसे गिरा नहीं सकती, वह अपना मुकाम हासिल कर ही लेता है?

यह जज्बात है लुधियाना (पंजाब) में रहने वाले उस नवयुवक शिवम सिंगला नाम के नौजवान के जो अपने पैरों से अपाहिज है अपने पैरों से चल नहीं सकते, शरीर और पैरों से भले ही ना चल पाए लेकिन मन से नहीं हारे अपने मन में ऊंची उड़ान भरने का सपना सजाओ शिवम सिंगला ने राजस्थान से जुडिशनल की परीक्षा में माहारत हासिल करके लुधियाना के लिए ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब के लिए उन लोगों के प्रेरणा सूत्र बने

जो अपाहिज होकर भी अपनी मंजिल अधूरी छोड़कर निराश नहीं हुये बल्कि आज वह उन लोगों को बताते हैं कि मैं अपने पैरों से चल नहीं पाता हूं लेकिन मेरी हिम्मत और साहास ने वो कर दिखाया जो मेरा मजाक उड़ाया करते थे आज मैंने अपनी हिम्मत से जुडिशनल की परीक्षा पास करके अपने परिवार पर बोझ नहीं बना बल्कि उनका सर गर्व से ऊंचा किया! शिवम सिंगला ने कहा कि अगर आदमी में मेहनत और लगन से कामयाबी हासिल करने का हौसला बुलंद होता है तो कुछ भी हो जाए वह अपना मुकाम हासिल करके ही रहता है

जो मैंने कर दिखाया? मेरा सभी नौजवानों को कहना है कि वह अपनी हिम्मत और लगन से आगे बड़े कामयाबी जरूर हासिल होगी? जब शिवम सिंगल से पूछा गया है कि आगे आपका क्या सपना है तो उन्होंने खुले शब्दों में कहा कि मैं बचपन से ही जज बनने का सपना देखा करता था मै कानून से जुड़कर लोगों का भला करना चाहता हूं*लुधियाना से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *