आज राज्य स्थापना की *रजत जयंती* के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी के आने की खुशी में लाखों जन समूह द्वारा उनका भव्य स्वागत किया,

*बिग ब्रेकिंग न्यूज़*_*ब्यूरो हेड नरेश चोपड़ा*_*न्यूज़*_ *राज्य स्थापना रजत जयंती* *रामनगर में राज्य स्तरीय जनवन महोत्सव का श्री गणेश*_*रामनगर में *जनवन महोत्सव के दौरान उमड़ा जन सैलाब,* *मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत*___ आज राज्य स्थापना की *रजत जयंती* के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी के आने की खुशी में लाखों जन समूह द्वारा उनका भव्य स्वागत किया, राज्य स्थापना जयंती के अवसर पर आज रामनगर मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी 1:50 बजे रामनगर डिग्री कॉलेज की प्रांगण में उन के हेलीकॉप्टर ने लैंडिंग की, मुख्यमंत्री के आने की प्रतीक्षा में लाखों की संख्या में पहुंचे जल समूह ने अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री को सर आंखों पर बैठा लिया, हेलीपैड से उतरते ही **धाकड़ धामी जिंदाबाद*,

के नारों से वातावरण गूंजयमान हो उठा,पहाड़ी वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों के बीच मुख्यमंत्री धामी को पारंपरिक पहाड़ी टोपी पहनाकर तथा तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया, हेलीपैड पर मौजूद क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री दीवान सिंह बिष्ट तथा भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं पुलिस विभाग के समस्त आला अधिकारी पुलिस वल तथा भूतपूर्व सैनिकों द्वारा उनका जोरदार अभिनंदन किया गया,महिलाओं ने फूलों की वर्षा करके मुख्यमंत्री का स्वागत किया, मुख्यमंत्री ने आज की सशक्त महिलाओं को हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया उन्होंने महिलाओं से रूबरू होते हुए उत्तराखंड की आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हमारी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए प्रेरित किया! उन्होंने महिलाओं से कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए वचनबद्ध हैमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित पूर्व सैनिकों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया तथा उन्हें राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए भी नमन किया पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के सभी उन परिवारों का उल्लेख किया जिनमें उत्तराखंड के वीर पुत्र सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं !और उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि उत्तराखंड के हर परिवार से कोई ना कोई भारत माता की सेवा में समर्पित है देव भूमि उत्तराखंड वास्तव में देवभूमि है जहां की माटी में राष्ट्रीय भक्ति और बलिदान की भावना से राष्ट्रीय सेवा के लिए नौजवान तैयार रहते हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए कार्यक्रमों के लिए पूर्ण रूप से वचन वध है ताकि हर सैनिक परिवारों को योजनाओं का लाभ पहुंचे उन्होंने कहा कि हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पौड़ी में जिला सैनिक कल्याण कार्यक्रम एवं आवासीय भवनों के पुन निर्माण का कार्य विधिवत युद्ध स्तर पर किया जा रहा है जिससे पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सके, मुख्यमंत्री ने शहीद सैनिकों की नारियों को आवासीय भवन निर्माण हेतु दी जाने वाली राशि को 2 लाख से बढ़कर 5 लाख रुपए किए जाने का प्रस्ताव भी पास कर दिया है पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए 150 कमरों का आधुनिक छात्रावास का निर्माण किया जाएगा और सुरक्षित आवासीय सुविधा प्रदान की जाएगी !मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिकों का जीवन अनुशासन, समर्पण, बलिदान की मिसाल होता है मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि *सैनिक कभी पूर्व सैनिक नहीं होता* वह सदैव सैनिक ही होता है देश में राष्ट्र विरोधी सोच का कोई स्थान नहीं होता, आज भारत आत्मनिर्ता की ओर बढ़ रहा है ऑपरेशन सिंधु मेधा में स्वदेशी ब्रह्मोस और आकाशीय मिसाइल जैसे उपकरण भारत में ही निर्मित हो रहे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टूरिस्ट को ध्यान में रखते हुए *जंगल सफारी* के लिए आने वाले विदेशी टूरिस्ट के लिए हाथ से बनी टोपिया, बैग, और सजावटी वस्तुओं के स्टाल लगाकर उत्तराखंड के उत्पादकों के जरिए विदेशी टूरिस्ट को स्थानीय उत्पादकों को वैश्विक पहचान दिलाने का काम हमारी सरकार कर रही है कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड को प्रदूषण मुक्त और हरा-भरा बनाए रखने के लिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह वृक्ष लगाए, जगह-जगह छोटे छोटे हस्तशिल्प स्टाइल लगाए गए जिसमें महिलाओं द्वारा बनाए गए हाथ से तैयार उत्पाद प्रदर्शित किए गए इन स्थलों पर टोपिया, लाइट, डिजाइनिंग, वेशभूषा, सजावटी सामान स्थानीय कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र रही! महोत्सव के माध्यम से हम अपने पर्यावरण और समाज के बीच की कड़ी को स्थापित कर मजबूत कर रहे हैं बच्चों की रचनात्मक कलाओं को देखकर मुख्यमंत्री ने उनकी सराना की और कहा कि यही बच्चे कल उत्तराखंड का भविष्य तय करेंगे !इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन, भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी, एवं क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट जी मौजूद रहे? पुलिस अधिकारी मंजूनाथ के नेतृत्व में पुलिस बल की कार्य की सहाना की जा रही है?अंत में माननीय मुख्यमंत्री आगे के कार्यक्रम के लिए व्यस्त हो गए?*रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *