उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस* 5 नवंबर को होगा देहरादून में सम्मेलन

*बिग ब्रेकिंग न्यूज़*_*उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस* *5 नवंबर को होगा देहरादून में सम्मेलन*__उत्तराखंड एक राज्य ही नहीं बल्कि उन शूरवीरों के बलिदान की कहानी है जो यहां के मूल निवासी थे उत्तराखंड का इतिहास पौराणिक और प्राचीन है जिसका उल्लेख महाभारत और पुराने हिंदू धर्म ग्रंथो में मिलता है!राज्य सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक दो सत्रों में 25 सालों की यात्रा को लेकर यह सम्मेलन आयोजित होगा पहले सत्र में पर्यावरण को लेकर चर्चा होगी

जबकि दूसरे सत्र में राज्य में शिक्षा महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी इन दोनों सत्रों में अपने-अपने विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे ही साथ में अपने-अपने क्षेत्र में उत्कर्ष और बेहतर काम करने वाले लोग भी प्रवासी भारतीयों के साथ संवाद करेंगे क्योंकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि अलग-अलग कोनों में रहने वाले उत्तराखंड के लोग एक बार फिर से राजधानी देहरादून में आकर राज्य के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मानना है कि प्रवासियों को एक मंच पर लाने उन्हें अपनी मातृभूमि से लगाव तथा उन्हें राज्य के विकास से जुड़े रहने की आवश्यकता है, उन्होंने आगे कहा कि मैं पिछले आयोजनों मैं देख चुका हूं कि प्रवासी उत्तराखंडायों के सुझाव से उत्तराखंड के विकास का रोड मैप तैयार करने में भूमिका निभाई गई थी इस साल उत्तराखंड स्थापना दिवस पर प्रवासी उत्तराखंडायों को सादर आमंत्रित करता हूं जिसमें उनकी अहम भूमिका होगी?

इस वर्ष उत्तराखंड दिवस को धामी सरकार *रजत जयंती* वर्ष के रूप में मना रही है हर साल 9 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस मनाया जाता है लेकिन इस वर्ष उत्तराखंड सरकार राज्य स्थापना दिवस से पहले तीन और चार नवंबर को विशेष सत्र आहूत करने जा रही है इस सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष मिलकर राज्य के विकास पर चर्चा करेंगे, अपने-अपने सुझाव देकर भविष्य के लिए उत्तराखंड की दिशा और दशा तय करेंगे ताकि उत्तराखंड को देश के उत्कृष्ट राज्य का दर्जा

हासिल हो सके यह तीन-चार दिन चलने वाला उत्सव 9 नवंबर को समाप्त हो जाएगा?मैं उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कामना करता हूं कि राज्य स्थापना दिवस एक यादगार रूपी दिवस बनकर उभर कर सामने आए?*

रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *