ऑफिसर को रिश्वत लेना पड़ा महंगा** *रिश्वतखोर डॉक्टर पर विजिलेंस की कार्रवाई * रामनगर */ *देहरादून * विजिलेंस टीम देहरादून ने नैनी डांडा

ऑफिसर को रिश्वत लेना पड़ा महंगा** *रिश्वतखोर डॉक्टर पर विजिलेंस की कार्रवाई*__ *रामनगर*/ *देहरादून*__ विजिलेंस टीम देहरादून ने नैनी डांडा पीएचसी के प्रभारी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर आशुतोष त्रिपाठी को रिश्वत लेते रंगे हाथों धर_ दबोचा!विजिलेंस की सूचना के आधार पर आदीखाल पीएचसी में तैनाद एक नर्सिंग अधिकारी से उसकी पोस्टिंग रुकवाने की एवज में ₹20,000 की मांग कर रहे डॉक्टर को विजिलेंस की टीम ने धर दबोचा! रिश्वत की पुष्टि होने पर डॉक्टर आशुतोष त्रिपाठी को 20,000 रू० के साथ रंगे हाथों विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार कर लिया,

इसके उपरांत विजिलेंस द्वारा सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने डॉक्टर त्रिपाठी के आवास पर तलाशी अभियान चलाकर उनकी चल, अचल और आय से अधिक संपत्ति से संबंधित कई अहम दस्तावेज मिलने की उम्मीद जताई, छापेमारी के सफल अभियान के तहत सतर्कता मुख्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विजिलेंस टीम को 2500 रुपए का नगद पुरस्कार की घोषणा करते हुए उनके इस सफल अभियान की शुभकामनाएं दी?विजिलेंस सतर्कता विभाग ने लोगों से कहा कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी रिश्वत की मांग करता है आय सेअधिक संपत्ति अर्जित करता है उसकी सूचना विजिलेंस विभाग को दे!विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल ऑफिसर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है विजिलेंस की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में तथा दूसरे सरकारी विभागों में हड़कम मचा हुआ है?

*रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *