
कनऀल सोफिया कुरैशी उत्तराखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर *रजत जयंती* के अवसर पर देश की महान वीरांगना करनल सोफिया कुरैशी देहरादून पहुंच रही है उनके आगमन से बढ़ेगा प्रदेश का मान सम्मान!*न्यूज़*__ आज 9 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून आएंगे वहीं उत्तराखंड की जनता को देश की एक ऐसी वीरांगना से मिलने का सौभाग्य मिलेगा जिसने *ऑपरेशन सिंदूर* के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस को लीड करके दुश्मन देश में अपना परचम लहराया !उस प्रेस कॉन्फ्रेंस को लीड करते हुऐ सोफिया कुरैशी ने शौर्य पराक्रम से देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा किया था वही करनाल सोफिया कुरेशी *रजत जयंती* के समारोह में देहरादून आ रही है उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी उत्तराखंड पहुंच रही है !सोफिया कुरेशी पहली बार राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून पहुंचकर *जनजातीय गुरुकुल इन संस्कृत विद्यालय*

देहरादून कार्यक्रम में भाग लेंगी,करनल सोफिया छात्र-छात्राओं से होगी रूबरू और साझा करें गी देश सेवा के अनुभव! देश सेवा का जज्बा लिये करनल सोफिया के अनुभव से प्रदेश के नौजवान युवक युवतियों को मिलेगी प्रेरणा, करनल सोफिया कुरैशी हमारे देश की वह बहादुर सिपाही है जिसने दुश्मन देश के अंदर घुसकर भारत की वीरता का दमखम दिखाया भारत देश को ऐसी साहसी वीर महिलाओं पर गर्व है! वे वहां के छात्र छात्रों एवं लोगों के साथ अपने अनुभव साझा करके बताएंगी कि *ऑपरेशन सिंदूर* के दौरान उन्होंने किस प्रकार भारतीय सेवा मैं रहते हुए अपने दुश्मन देश पाकिस्तान में घुसकर उनके आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया, उनके आतंकी चौकिया को उड़ाया जिससे भारतीय सैना का पराक्रम शौर्य भारत ही नहीं बल्कि दुनिया ने देखा और हमारे पराक्रम की सब जगह सराहना की गई!

*जनजातीय गुरुकुल इन संस्कृत विद्यालय* में आयोजित कार्यक्रम में करनल सोफिया कुरैशी के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, पीवीएसएम, यू वाई एस एम, ए बी एस एम, बीएसएम( सेवा निर्मित )और पूर्व सांसद तरुण विजय भी रहेंगे !

डिफेंस PRO ने कहा कि 9 नवंबर को देहरादून के गाढी कैंट स्थित शौर्य स्थल चीड बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी?*रामनगर नरेश चोपड़ा की*
