
काशीपुर/ उधम सिंह नगर : कुछ समय पूर्व काशीपुर के रियासी इलाके द्रोणा सागर में गुलदार की चहल कदमी से लोगों में दहशत बनी हुई थी बीते कुछ दिनों पहले आबादी वाले इलाके में पालतू कुत्ते को अपना निवाला गुलदार द्वारा बनाया गया था ?गुलदार की इस दहशत से लोगों का अपने घरों से निकलना दुश्वार हो गया था, महानगर के बीचो-बीच आबादी वाली जगह द्रोणा सागर टीले पर गुलदार की चहल कदमी देखी जाने पर लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग कर्मियों को दी इस सूचना पर आबादी वाले इलाके की गंभीरता को देखते हुए जान माल की हानि ना हो बन कर्मियों द्वारा पिंजरा लगा दिया गया था !

शनिवार की सुबह गुलदार पिंजरे में कैद हो गया, पिंजरे में कैद होते ही लोगों ने राहत की सांस ली, तत्काल इस गुलदार के पिंजरे में कैद होने की सूचना वन विभाग के आला अधिकारियों को दे दी गई सूचना मिलते ही वन प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पिंजरे में बंद गुलदार को अपने साथ रेस्क्यू सेंटर ले गई! वन क्षेत्र अधिकारी देवेंद्र सिंह रजवार ने मादा गुलदार होने की पुष्टि की?
रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट
