
रामनगर/ हल्द्वानी__ आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी में सांसद अजय भट्ट, आयुक्त दीपक रावत, पुलिस महा निरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल, पुलिस महानिदेशक दीपक सेठ, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल तथा विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया?

एरोड्रम रोड से एबी इंटर कॉलेज पर पहले से तह सुधा कार्यक्रम स्थल तक महिलाओं, स्थानीय लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में स्थानीय लोक सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा छोलिया नृत्य गीतों के साथ रक्षा मंत्री का सम्मान एवं स्वागत किया?
हल्द्वानी पहुंचकर रक्षा मंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तारीफों के पुल बांधते हुए उन्होंने कहा कि धामी धाकड़ ही नहीं, बल्कि धुरंधर धामी भी है उन्होंने कहा कि धामी के कार्यकाल के 5 वर्ष पूरे हो चुके हैं और अब वह छक्का मारने को तैयार है?

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि सीएम धामी की अगवाई में हमारी सरकार ने “घुसपैठ करने वालों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं है” के सपने को साकार किया है हमारी सरकार ने स्पष्ट संदेश देकर धुआंधार काम किया है! इसलिए वह धुरंधर धामी है रक्षा मंत्री ने उनकी तारीफ करते हुए उनकी पीठ भी थपथपाई?
आगे रक्षा मंत्री ने कहां की उत्तराखंड देवभूमि, तपोभूमि के साथ-साथ वीरों की भी भूमि मानी जाती है जब भी देश की सीमाओं की रक्षा की बात आती है तो उत्तराखंड के वीर जवानों को भुलाया नहीं जा सकता !हमारे सीएम धामी को पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिवारों बालो की चिंता रहती है तभी उत्तराखंड सरकार ने परमवीर चक्र से नवाजे जवानों की अनुग्रह राशि 50 लाख से बढाकर 1.5 करोड़ करने का कार्य किया है?

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की लग्न व मेहनत से आज उत्तराखंड विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़ते हुए उत्तराखंड को अब विकसित राज्य बनने से कोई भी नहीं रोक सकता !2009_14 के दौरान यहां रेलवे की परियोजनाओं पर 187 करोड रुपए खर्च हुए लेकिन आज यह बढ़कर 4:30 हजार करोड रुपए तक पहुंच चुके हैं?

उत्तराखंड में 2 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाओं पर काम चल रहा है अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने कहा कि यहां की बेटियों ने अपने कुशल कार्यों से पूरे भारत का नाम रोशन किया है! आज सरकारी नौकरियों में मातृशक्ति को 30% आरक्षण दिया जा रहा है?
रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट
