
कोटा बाग में विकास कार्यों का किया लोकापरण व शिलान्यास मुख्यमंत्री धामी ने कोटाबाग को करोड़ों की सौगात से नवाजा_
रामनगर /कोटाबाग_ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रविवार को कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोटा बाग में हो रहे दो दिवसीय महोत्सव में घोड़ा लाइब्रेरी पछच्याण में शिरकत कर मुख्यमंत्री ने कोटा बागको अनेक सौगातो से नवाजा, घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पछचयाण महोत्सव के लिए 91 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की,

राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर से राजकीय इंटर कॉलेज लाबा चौड से कालाढूंगी मार्ग तक डीबीएसबी द्वारा सड़क चौड़ीकरण के कार्य के लिए 380,88 लाख रुपए की लागत की मंजूरी प्रदान की! भाटलानी प्राचीन हनुमान मंदिर के जीणोद्धार एवं सौदियाकरण कार्य के लिए 104.56 लाख रुपए की लोकापरण की मंजूरी दी,

राज्य योजना के अंतर्गत कोटा बाग_ रामनगर कालाढूंगी हल्द्वानी_ काठगोदाम मार्ग पर निहाल नदी पर 24 मीटर स्पान के आरसीसी निर्माण सेतु के लिए 319, 20 लख रुपए का शिलान्यास किया !सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज की नहर कवरिंग से लेकर चोडीकारण तक 374 लाख रुपए का शिलान्यास किया गया, राजकीय महाविद्यालय कोटा बाग की चारदीवारी वायर प्रेसिंग तथा मैदान कार्य के लिए 95,90 लाख रुपए की घोषणा की गई !

मुख्यमंत्री ने कोटा बाग में 114.69 करोड़ 46हजार के 12 विकास कार्यों का लोकापरण एवं शिलान्यास कर कोटाबाग को कई उपहारो से नवाजा!
घोड़ा लाइब्रेरीपचछयाण के माध्यम से पुस्तकों को गांव-गांव तक पहुंचाना बच्चों के सपनों को साकार करके नई दिशा प्रदान करना है, यह पहला कदम दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों के लिए आशा की किरण लेकर उनके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव का सुनहरा मौका होगा !

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पुस्तकों को केवल परीक्षा तक ही सीमित न रखें बल्कि पुस्तकों को अपना सच्चा मित्र भी माने, पुस्तके ही सच्चे जीवन का मार्गदर्शन करके चरित्र निर्माण का काम भी करती हैं, ताकि जीवन के भविष्य की नींब को सुधारा जा सके! कोटा बाग में मुख्यमंत्री धामी ने विद्यार्थियों सहित मन की बात का 129 वा एपिसोड भी सुना,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मन की बात कार्यक्रम के इस पहल की प्रशंसा की!
इस अवसर पर मुख्यमंत्री की अगुवाई में अजय भट्ट जी, माननीय वंशीधर भगत जी, माननीय विधायक श्रीमती सरिता आर्य जी, माननीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट जी माननीय मेयर श्री गजराज बिष्ट जी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह जी नैनीताल के माननीय जिला अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिस्ट सहित अनेको गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया! अंत में सभी का अभिवादन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबका आभार व्यक्त किया और शुभकामनाएं दी?

रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट
