
*ब्रेकिंग न्यूज़*__*गाड़ियों पर लगे भिंडरा वाले के पोस्टरो ने उड़ाई खुफिया एजेंसी की नींद, एजेंसियां हुई अलर्ट*_हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बीच भिंडरा वाले के पोस्टरो को लेकर विवाद पहले ही चल रहा था जिसमें खालिस्तानी आतंकवादी जनरैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीर थी, पंजाब के कुछ युवको ने हिमाचल प्रदेश में भिंडरावाले की फोटो वाले पोस्टर और झंडे लहराये थे जिसके बाद पंजाब और हिमाचल में विवाद पैदा हुआ था इस घटना से दोनों राज्यों के बीच टेंशन बढ़ गई थी?मिनी पंजाब कहे जाने वाले तराई क्षेत्र में भी ठीक उसी तर्ज पर कुछ वाहनों पर खालिस्तान समर्थक जनरल सिंह भिंडरावाले के पोस्टर लगाए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, शांति का प्रतीक तराई क्षेत्र बारूद के ढेर पर बैठकर आतंकवादी गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है? मिनी पंजाब कहे जाने वाले तराई क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व खाली स्तान समर्थक जनरल सिंह भिंडरावाले के पोस्टर लगाए जाने की जानकारी सामने आई थी,

जिले में नवयुवकों के बीच वाहनों पर अलग-अलग स्लोगन, स्टीकर, पोस्टर लगाने का क्रेज (चलन) बड़ा है इन्हीं में कुछ वाहनों पर भिंडरावाले के समर्थकों ने भिंडरा वाले के पोस्टर लगाए वाहनों को घूमते देखा जिससे पुलिस की नींद उड़ी हुई है खुफिया एजेंसी अलर्ट मूड पर हो गई है सूत्रों के मुताबिक ऐसे वाहनों की पहचान शुरू कर दी गई है पुलिस टीम इन वाहनों के नंबरों के जरिए उनके मालिकों की जानकारी जुटा रही है पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिन लोगों ने अपने वाहनों पर इस प्रकार के पोस्टर लगाए हैं उन्हें थाने बुलाकर काउंसलिंग की जा रही है इसके साथ ही उनकी हर गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई भी भ्रामक या भड़काऊ प्रचार फैलाने की कोशिश ना करें? खुफिया एजेंसियां एवं पुलिस इस प्रकरण को लेकर गंभीर बनी हुई है साइबर टीम उनके अकाउंट्स खगाल रही है जहां भिंड वाले से जुड़ी सामग्री साझा की जाती है?*रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट**यूरो हेड नरेश चोपड़ा*
