
मनोरंजन डेस्क | Lead India TV News
OTT और हिंदी टीवी जगत में अपनी मजबूत पहचान बनाने के बाद अब सुनीता पाठक साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी लगातार सफलता की ओर बढ़ रही हैं। तेलुगु फिल्म “Ala Ila Ela” में उनकी प्रभावशाली उपस्थिति ने दर्शकों और फिल्म यूनिट का ध्यान खींचा। इस फिल्म में सुनीता ने अपनी अदाकारी से साबित कर दिया कि वह किसी भी भाषा और संस्कृति में खुद को सहजता से ढाल सकती हैं।

फिल्म विवरण फ़िल्म का नाम: ALA ILA ELAमुख्य कलाकार: शेखर (Shakthi), पूर्ना (Poorna) एवं सुनीता पाठक अन्य प्रोडक्शन हाउस: Kala Movie Makers प्रोड्यूसर: जी. नागा राजू डायरेक्टर: राघवा द्वार की म्यूज़िक डायरेक्टर: मणि शर्मा फिल्म की यूनिट के अनुसार, सुनीता पाठक ने अपने किरदार में गहराई, स्क्रीन प्रेज़ेंस और टाइमिंग का बेहतरीन संतुलन दिखाया।

तेलुगु भाषा सीखने से लेकर किरदार की बारीकियों को पकड़ने तक, उनकी मेहनत दर्शकों तक साफ़ दिखाई देती है। सुनीता पाठक ने कहा:”रीजनल सिनेमा ने मेरे अनुभव को और समृद्ध किया है। नई भाषा, नई टीम और नया दर्शक — यह सफर बेहद रोमांचक रहा।”

साउथ प्रोजेक्ट्स में उनकी बढ़ती मौजूदगी ने उनके फैनबेस को और विस्तार दिया है। अब दर्शक उत्सुक हैं कि सुनीता अगली बार कौन सा नया प्रोजेक्ट लेकर आएंगी।सुनीता पाठक — हर भाषा में दमदार, हर फ़्रेम में शानदार!
