दरोगा के खिलाफ ₹15000 रिश्वत लेने का आरोप_ रामनगर __ बड़ा ही सोचनीय विषय है कि हमारे सरकारी तंत्र में कार्यरत कर्मचारी चाहे किसी भी विभाग के हो अपनी असली तनख्वाह पर निर्भर न होकर रिश्वत लेने में तनिक भी गुरेज नहीं करते !सरकार कितने ही कानून, रिश्वत न लेने के खिलाफ बना ले किंतु सरकारी विभाग के सभी कर्मचारी रिश्वत के बिना कोई भी कार्य नहीं करते हैं!

दरोगा के खिलाफ ₹15000 रिश्वत लेने का आरोप_ रामनगर __ बड़ा ही सोचनीय विषय है कि हमारे सरकारी तंत्र में कार्यरत कर्मचारी चाहे किसी भी विभाग के हो अपनी असली तनख्वाह पर निर्भर न होकर रिश्वत लेने में तनिक भी गुरेज नहीं करते !सरकार कितने ही कानून, रिश्वत न लेने के खिलाफ बना ले किंतु सरकारी विभाग के सभी कर्मचारी रिश्वत के बिना कोई भी कार्य नहीं करते हैं! यह मामला जनपद उधम सिंह नगर के दिनेशपुर थाना अंतर्गत ASIअनवर अहमद का है!

जहां एक ओर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति लागू कर भ्रष्टाचार को मुक्त करने की बात करते हैं वही सरकारी महकमे में सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं! मामला थाना गदरपुर में एक व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज है उस मुकदमे में ASI अनवर अहमद तपतीस कर रहे हैं बिजली चोरी के मामले को रफादफा करने के एवज में एएसआई अनवर अहमद ने शिकायतकर्ता से ₹15000 की रिश्वत की मांग कर दी! दिनेशपुर निवासी बिजली चोरी के आरोपी ने तुरंत विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी में रिश्वत लेने की शिकायत दर्ज कराते हुए कहा

कि मेरे नाम पर थाना गदरपुर में बिजली चोरी का एक मुकदमा दर्ज है इस मुकदमे की जांच एएसआई अनवर अहमद द्वारा कराई जा रही है ASI ने मुकदमे को निपटाने के लिए मुझसे ₹15000 की रिश्वत की मांग की है, लेकिन मेरे पास इतने पैसे नहीं है शिकायतकर्ता की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने पूरे मामले को गंभीरता एवं गुप्त रख ट्रैप प्लान तैयार कर जाल बिछाया गया दिनांक 24 फरवरी 2026 को विजिलेंस टीम ने योजनाबद तरीके से कार्रवाई करते हुए दरोगा अनवर अहमद को शिकायतकर्ता से ₹15000 की रिश्वत लेते मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया! गिरफ्तारी के समय रिश्वत की रकम भी मौके से प्राप्त कर ली गई कानूनी प्रक्रिया को अमल में लाते हुए गवाहो की मौजूदगी में एएसआई अनवर अहमद के खिलाफ उधम सिंह नगर अजय गणपति ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच शुरू कर दी?
रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *