दिल्ली में रंगमंच का जादू — ‘Dilli-6’ ने लूटी वाहवाही!

दिल्ली में रंगमंच का जादू — ‘Dilli-6’ ने लूटी वाहवाही!नई दिल्ली, 24 अक्टूबर 2025 | संवाददाता — लीड इंडिया टीवी न्यूज़लोक कला मंच, नई दिल्ली में Srijana Art and Culture के छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाटक “Dilli – 6” ने दर्शकों का दिल जीत लिया। यह नाटक महान नाटककार विलियम शेक्सपीयर के क्लासिक “Two Gentlemen of Verona” का भारतीय रूपांतरण है, जिसे निर्देशक सम्पीप सिंह (Sameep Singh) ने बड़े ही खूबसूरत ढंग से दिल्ली के पुराने रंग और अंदाज़ में ढाला।इस नाट्य प्रस्तुति का अनुकूलन (Adaptation) ललित सिंह पोखरिया द्वारा किया गया था। लगभग 1 घंटा 45 मिनट की इस प्रस्तुति में दिल्ली-6 के माहौल, भाषा और लोकजीवन की झलक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नाट्य टीम और उनकी भूमिकानिर्देशन एवं डिज़ाइन: सम्पीप सिंहस्टेज मैनेजर: ऋषभ पंत, सत्यमसहायक निर्देशक: आर्यन मधोकसंगीत: अंकित, आशीष, राघव, रणवीरसेट डिज़ाइन: कुंतल, सचिन, शिवमकॉस्ट्यूम: दीक्षा, हिमांशु, प्रियापी.आर.: आर्यन और निखिलपोस्टर: राघव और रणवीरप्रॉपर्टी: अनुभव, आलोक

मुख्य कलाकारों की झलकनाटक में दोहरी भूमिकाओं की अदला-बदली और तेज़ गति से बदलते दृश्य सबसे खास रहे। गुंडा और धाकू के किरदारों में अनिल कुंती, मंत्री, शिवम और रोहित ने कमाल की ऊर्जा दिखाई। थान सिंह, लल्ली, शालिनी, डीपी जी, पटवारी, बिहारीलाल, आनंदीलाल, जूली, सरपट, बलमदीन और प्रीतमपाल जैसे पात्रों को टीम के युवा कलाकारों ने शानदार जीवंतता दी।

सृजन का आत्मविश्वासयह प्रस्तुति Srijana Art and Culture के 3.5 महीने के छात्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा थी, जिसमें छात्रों ने अभिनय, संगीत, डिज़ाइन और मंच संचालन के हर पहलू को बारीकी से सीखा और दिखाया। कार्यक्रम के अंत में दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से पूरी टीम का उत्साह बढ़ाया

निर्देशक का संदेशनिर्देशक सम्पीप सिंह ने कहा — “हमने इस नाटक में दिल्ली-6 की संस्कृति, रंग और मानवीय रिश्तों को शेक्सपीयर की कहानी से जोड़ा है। यह प्रयास सिर्फ थिएटर नहीं, बल्कि दिल की धड़कनों को मंच पर उतारने जैसा था।

समापन“Dilli – 6” न सिर्फ़ एक नाटक था, बल्कि यह दिल्ली की गलियों, ठेठ बोली और मानवीय भावनाओं की कहानी थी — जिसे युवा कलाकारों ने पूरे जुनून के साथ जिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *