
दूषित पेयजल से गुसाईं जनता_ रामनगर के निवासी दूषित जल पीने को मजबूर
न्यूज़__ रामनगर/ रामनगर क्षेत्र में जल वृद्धि से पहले ही जनता त्रस्त थी पानी के बिलों में बढ़ोतरी को लेकर रामनगर शहर व ग्रामीण जनता काफी समय से विरोध कर रही थी, उसके बाद बिल वितरण कर्मचारियों द्वारा समय पर बिल उपलब्ध नहीं कराया जाता है !बस एक लाइनमैन कर्मचारी ही कभी कभार बिल लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में किसी एक दुकान पर सारे बिल देकर चला जाता है !जिससे प्रत्येक व्यक्ति के पास बिल पहुंचता ही नहीं, कई कई महीनो का बिल जमा होने से उपभोक्ताओं को बिल की राशि एक साथ जमा करने पर परेशानियां का सामना करना पड़ता है!

जल विभाग के अधिकारी भी अपने कार्यालय में टाइम से उपलब्ध नहीं पाए जाते, उपभोक्ता, संबंधित अधिकारियों का घंटो इंतजार करते देखे जा सकते हैं! इन अधिकारियों की कोई समय सीमा ऑफिस पहुंचने की नहींहै, कार्यालय की कुर्सी पर बैठकर यह जनता पर अपना रौब दिखाते नजर आ जाएंगे, कहीं पानी की लाइन डैमेज है तो कहीं लाइन ही बंद होने से लोगों के घरों में पानी पहुंचता ही नहीं, बिल की एक राशि जारी कर दी गई किसी के घर में पानी की खपत कम है या ज्यादा आपने एक निश्चित बिल देना ही देना है ?इस तय राशि को हटाकर पानी के मीटरो को घरों में लगाया जाए ताकि हर उपभोक्ता जितना पानी इस्तेमाल करें उतना ही विल धन राशि के रूप में अदा कर सके?

इसी समस्या को लेकर पिछले लंबे समय से रामनगर की करणी सेना संघर्षरत है शहर व ग्रामीण निवासी दूषित पानी पीने को मजबूर है! इसी विषय को लेकर दूषित जल से गुसाईं करनी सैना के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी ने
करणी सेना कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन कर जल अधिकारियों को जमकर लताड़ा! संगठन ने जल संस्थान में पहुंचकर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें अपने विभाग की करगुजारियों से अवगत कराया की जल संस्थान जिस जल की आपूर्ति कर रहा है, उस जल में गाद, मिट्टी, और जानलेवा कीटाणुओं की मात्रा बहुत अधिक है, जिससे लिवर, किडनी, हार्ट अटैक, खुजली जैसी माहमारी बीमारियां फैल रही है इस माहामारी बीमारियों से शहर व ग्रामीण इलाकों के लोगों का बुरा हाल है ?
इस संगठन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चौधरी के साथ कल्पना वर्मा, हरीश प्रकाश, सोनू प्रजापति, दीपू आर्य, हृदय शर्मा, किशोर शर्मा आदि उपस्थित रहे?
रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट
