
Mumbai | 22-02-20214 | Kriti Patel | विशेष रिपोर्ट
14 फरवरी को मुंबई महारष्ट्र क्लासिक होटल जुहू में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी के जीवन से प्रभावित होकर उनके कार्य शैली को देखते हुए आधार बनाकर “ द यूपी फाइल्स का निर्माण किया गया हैं इस फिल्म का ट्रेलर के साथ साथ फिल्म के पोस्टर का फर्स्ट लुक जारी किया गया था
पिछली सरकारों के कार्यकाल में जिस तरह से उत्तर प्रदेश राज्य में गुंडा माफियाओं का राज और भ्रष्टाचार युक्त प्रशासन और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले थे जिन पर किसी तरह से शाशन का अंकुश नहीं लग रहा था उसी समय सरकार बदल गयी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री श्री आदित्य नाथ योगी ने कमान सम्हाली उसके बाद के इन्ही विषयों को लेकर इस फिल्म के निर्देशक नीरज सहाय ने ‘ द यूपी फाइल्स ‘ नाम से एक फिल्म का निर्देशन किया है जिसका निर्माण किया है “ओस्टवाल ग्रुप ऑफ कंपनीज “ द्वारा प्रस्तुत और फिल्म निर्माता श्री उमराव सिंह ओस्टवाल और कुलदीप उमराव सिंह ओस्टवाल ने इस फिल्म का निर्माण किया है

इस फिल्म में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्य योगीनाथ जी के किरदार में मनोज जोशी जी और अन्य कलाकार हैं फिल्म का पहला फर्स्ट लुक जारी किया गया और पब्लिक इसे बहुत ज्यादा पसंद भी कर रही है बहुत जल्दी है सिनेमाघर रिलीज होने वाली है फिल्म के ट्रेलर को देखकर यह संभावनाएं लग रही है कि फिल्म अपनी कहानी और निर्देशक की सकारत्मक सोच को फिल्म अपनी बात को कहने में सक्षम है दर्शकों का इस फिल्म ट्रेलर के बहुत पसंद किया जा रहा हैं
फिल्म के ट्रेलर को देखते हुए ऐसा लगता है कि फिल्म बहुत अच्छी बनाई गई है और यह अपना प्रभाव बहुत अच्छे से पब्लिक पर असर छोड़ेगी तो इंतजार कीजिए बहुत जल्दी आने वाली फिल्म

‘ द यूपी फाइल्स ‘ की स्टार कास्ट, जिसमें अभिनेता मनोज जोशी, मंजरी फडनीस, अवतार गिल, अली असगर, शाहनवाज खान और मिलिंद गुणाजी शामिल हैं, ने अपनी भूमिकाओं और अपनी फिल्म की थीम के बारे में बात की। 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। उत्तर प्रदेश राज्य में अपराध, भ्रष्टाचार और राजनीति की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानियों पर आधारित है।

अपनी आने वाली फिल्म ‘द यूपी फाइल्स’ के बारे में मुख्य किरदार के रूप में अभिनेता मनोज जोशी ने बताया , ” जब यूपी को एक नया मुख्यमंत्री मिलता है जो अपने राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और सुशासन का मॉडल स्थापित करने के लिए महत्वाकांक्षी और समर्पित है, हर आवश्यक उपाय करता है और अंततः राज्य को भारत के कुछ विकसित राज्यों में गिना जाता है। यूपी ने भारत को कई अच्छे प्रधान मंत्री दिए हैं, लेकिन फिर भी, यहां विकास की कमी है… यूपी के पास सब कुछ है, लेकिन राज्य के विकास के प्रति समर्पण यहां के नेताओं में दशकों से गायब है। “


