
धनधन श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव, महान गुरमत समागम गुरुद्वारा सचखंड पीरु मदारा में धूमधाम से मनाया गया
रामनगर/ पीरुमदारा: श्री दरबार साहिब सचखंड गुरुद्वारा पीरु मदारा में श्री गुरु नानक देव जी का पावन उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया, गुरुद्वारे में पहुंचे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहब के समक्ष शीश नवाया, गुरुद्वारे को विशेष लाइटों तथा झालरो से सजाया गया गुरुद्वारा साहिब की शोभा देखते ही बनती थी लाखों की संख्या में पहुंची संगत ने शरबत दा भला मांगते हुए सबके लिए सुख तथा समृद्धि की प्रार्थना की!

श्री दरबार साहिब सचखंड गुरुद्वारा पीरु मदारा में पहुंचे हजूरी कथावाचक तथा कीर्तनीयों ने सबका मन मोह लिया कीर्तन में पहुंचे भाई सुरजीत सिंह जी रुद्रपुर वाले, कथा वाचक भाई गुरुपेज सिंह जी रुद्रपुर वाले, कीर्तनीय भाई जत्था पवनदीप सिंह जी, हजूरी कीर्तनीय भाई अमरजीत सिंह जी ने अपनी कथाओं, कीर्तन तथा गुरु की वाणी की महिमा का गुणगान करते हुए शरबत दा भला के साथ ही समाप्ति की गई!
अंत में सचखंड गुरुद्वारा पीरुमदारा के अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह ,सरदार राजेंद्र सिंह जी ने गुरुद्वारे में पहुंचने वाली सभी संगत का धन्यवाद किया, था उनके जीवन को सफल बनाने की शुभकामनाएं दी?
प्रकाश उत्सव के उपरांत गुरुद्वारा साहिब में अटूट लंगर का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया?
रामनगर से नरेश चोपड़ा
