नवी मुंबई के नेरुल पश्चिम, सेक्टर–14 स्थित प्रसिद्ध श्री विठ्ठल–रुक्मिणी मंदिर परिसर को लेकर एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। स्थानीय नागरिकों और हिंदू संगठनों का आरोप है

नवी मुंबई के नेरुल पश्चिम, सेक्टर–14 स्थित प्रसिद्ध श्री विठ्ठल–रुक्मिणी मंदिर परिसर को लेकर एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। स्थानीय नागरिकों और हिंदू संगठनों का आरोप है कि मंदिर क्षेत्र के आसपास मुगल विचारधारा को बढ़ावा देने एवं अवैध गतिविधियों को संरक्षण दिया जा रहा है।

आरोपों के अनुसार, मंदिर परिसर के नजदीक “सारा फैशन” नाम से कपड़ों का टेलरिंग शॉप संचालित हो रहा है, जिसके मालिक मोहम्मद शहनवाज खान बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर यह दुकान चल रही है, वह धार्मिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है और वहां इस प्रकार की गतिविधियां हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचा रही हैं।स्थानीय नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया है कि मंदिर परिसर में बाहरी लोगों को बसाने की कोशिश की जा रही है,

जिससे क्षेत्र का सामाजिक और धार्मिक संतुलन बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया है। लोगों का कहना है कि प्रशासन इस पूरे मामले पर मौन साधे हुए है, जिससे असंतोष और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।हिंदू संगठनों और समाज के जागरूक नागरिकों ने मांग की है कि:मंदिर परिसर की तत्काल जांच करवाई जाएधार्मिक स्थलों के आसपास अवैध व्यवसायों पर रोक लगेदोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएस्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रशासन ने कदम नहीं उठाए, तो वे आंदोलन और विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।अब बड़ा सवाल यह है कि क्या नवी मुंबई प्रशासन और पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच करेगी, या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?

लीड इंडिया टीवी न्यूज इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *