
पंजाब में शुष्क मौसम ने बढ़ाई परेशानी, लुधियाना समेत कई जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट* लुधियाना सहित अन्य जिलों में घना कोहरा परेशानी का कारण बन रहा है वहीं मैदानी क्षेत्र में पाला पढ़ने से बढ़ रही ठंड से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है, पिछले सप्ताह से हवा की गुणवत्ता भी लगातार बिगड़ रही है शुष्क मौसम की वजह से ही जहां आम आदमी की परेशानी बढ़ गई है वहीं अब पर्यटकों पर भी इसका असर देखा जा रहा है दिन में खासी गर्मी महसूस की जा रही है सुबह शाम ठंड से लोगों में बिगड़ी सेहत का कारण बनता जा रहा है, मौसम विज्ञान के मुताबिक शुष्क ठंड से अभी राहत मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय इलाकों में 20 और 24 दिसंबर तक बर्फबारी हो सकती है? घने कोहरे के कारण मौसम विभाग की सूचना के आधार पर *लीड इंडिया टीवी* रात के समय चलने वाले वाहन चालकों से अपील करता है कि अपने वाहन को धीमी गति से चलाएं, और यथा समय डिपर का प्रयोग करें! घने कोहरे के कारण ट्रेनों की आवा जाही पर भी असर पड़ रहा है ट्रेने देरी से आ जा रही है घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है? धीरे चले, सुरक्षित चले?*लुधियाना से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट*
