
पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में साधु संतों सहित सभी महत्वपूर्ण विषयों पर कुंभ मेला 2027 को सफल बनाने पर किया विचार मंथन
रामनगर /हरिद्वार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी तेज तर्रार इमानदार कर्मठ जुझारू नव युवा नेता के रूप में जाने जाते हैं! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने 2027 में आने वाले अर्धकुम की भव्य एवं दिव्या स्वरूप प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए सुखद एवं अस्मरणीय अनुभव को दोहराते हुए कुंभ को सफल बनाने का आवाहन किया! 2027 में सफल आयोजन हेतु धामी सरकार साधु संतों के साथ अखाडो की बैठक कर कई महत्वपूर्ण विषयों पर परअपनी प्रतिबद्धता दोहराई और उन्होंने कहा कि कुंभ में आने वाले सभी श्रद्धालुओ को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए !इसके लिए हमारी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है?

कुंभ मेले में पहला शाही स्नान मकर संक्रांति 14 जनवरी 2027 को होगा मौनी अमावस्या 6 फरवरी को होगी, बसंत पंचमी 11 फरवरी, माघ पूर्णिमा 20 फरवरी, महाशिवरात्रि का अमृत स्नान 6 मार्च को होना है!

फागन महीने में अमावस्या का अमृत स्नान 8 मार्च को होगा मेष संक्रांति अमृत स्नान 14 अप्रैल, रामनवमी अमृत स्नान 15 अप्रैल, चैत्र पूर्णिमा का अमृत स्नान 20 अप्रैल 2027 को संपूर्ण होंगे?* इस शुभ अवसर पर राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, विधायक मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान के साथ-साथ साधु संतों की भी उपस्थित भारी संख्या में रही है

रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट**
