
*ब्रेकिंग न्यूज़*__*पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का निधन, पंचतत्व में हुए विलीन, अंतिम यात्रा में उमडा जन सैलाब*__*न्यूज़*__ *रामनगर/ हरिद्वार*__ उत्तराखंड क्रांति दल यूकेडी के पूर्व केंद्रीय मंत्री जन नेता दिवाकर भट्ट ने दुनिया को कहा अलविदा, राज्य आंदोलन कै सबसे ताकतवर कहे जाने वाले कदावर नेता ने 25 नवंबर को एक लंबी बीमारी के बाद अपने आवास पर शाम 4:20 बजे अंतिम सांस देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में ली!

उनके निधन से उनके समर्थकों में शोक की लहर फैलने के साथ-साथ वरिष्ठ नेताओं की भीड़ उनके निवास पर पहुंचनी शुरू हो गई?जानकारी के मुताबिक दिवाकर भट्ट उत्तराखंड के राज्य आंदोलन में उनके उनकी छवि अत्यंत आक्रामक और अपने दृढ़ निश्चय के कारण उन्हें *फील्ड मार्शल* की उपाधि भी दी गई थी!यूकेडी पार्टी नेताओं का मानना है कि उन्होंने सन 2007 में यूकेडी के टिकट पर देवप्रयाग विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर विधायक बने, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ नेताओं में उनका सर्वोच्च स्थान माना जाता है! उत्तराखंड निर्माण आंदोलन से लेकर क्षेत्र में जन सेवा से किए गए कार्य सदैव स्मरणीय तथा सराहनीय रूप में याद किए जाते रहेंगे!पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X( एकस) पर पोस्ट करके उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया,

तथा इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से परिवार को दुख सहने की प्रार्थना की, उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा स्मरणीय रहेंगे हमने एक योग्य एवं कर्मठ नेता को खो दिया जिसकी क्षतिपूर्ति कभी नहीं की जा सकती?*रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट*
