{
“title”: “कौशांबी में फेयरवेल के बाद छात्रों की स्टंटबाजी, 6 लग्जरी कारें जब्त”,
“content”: “उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में रामवन गमन मार्ग पर फेयरवेल पार्टी के बाद छात्रों द्वारा खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। छात्रों ने लग्जरी गाड़ियों से हाईवे पर ताबड़तोड़ हुड़दंग मचाया। वीडियो इक्ट्ठा होते ही पुलिस ने कोखराज थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर थार, सफारी और इनोवा समेत कुल 6 गाड़ियों को जब्त कर लिया।”
}
