
*बिग ब्रेकिंग न्यूज़*__*बम धमाकों से दहली दिल्ली* *दिल्ली मेट्रो के पास हुए धमाके में 10 लोगों की मौत* *40 लोग घायल, हाई अलर्ट जारी*_*न्यूज़*___ *रामनगर/ दिल्ली*_ दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने कहा कि सोमवार शाम 6:50 पर रेड लाइट एरिया में खड़ी कार में अचानक विस्फोट हो गया, विस्फोट के समय कार में लोग मौजूद थे विस्फोटक होने से आसपास खड़ी गाड़ियों में भी भीषण आग लग गई और कई वाहन जलकर राख हो गए, शक्तिशाली विस्फोटक के इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की खबर है, कमिश्नर ने बताया कि विस्फोट इतना भीषण शक्तिशाली था कि कई वाहनों के शीशे तथा इलाके की इमारतें भी हिल गई तुरंत दिल्ली पुलिस बल, दमकल विभाग और बमनिरोधक दस्तों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है! घटनास्थल पर एफएसएल (फॉसिक साइंस लैबोरेट्री)( राष्ट्रीय जांच एजेंसी )तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के दस्ते विस्फोटक के कारणो का पता लगाने में जुटी है

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गृहमंत्री को भी इस हादसे की सूचना दे दी गई है गृहमंत्री भी हदसे की लगातार अपडेट प्राप्त कर रहे हैं पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 को सुरक्षा कारणो के चलते अस्थाई रूप से सील कर दिया गया है! लाल किले के आसपास के क्षेत्र को खाली कर दिया गया है! सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली के प्रमुख चांदनी चौक और दरियागंज के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस, जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी है कि कार में विस्फोटक किसी तकनीकी खराबी के चलते हुए हुआ है या फिर यह कोई आतंकी साजिश का नतीजा है दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है घटनास्थल पर सभी एजेंसियां एफएसएल और NIA (एनआईए )जांच में जुटी है 10 लोगों की मौत हो गई बाकी 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि यह घड़ी हमारे लिए बेहद दुखद तथा शोक पूर्ण है सरकार को तत्काल जांच कर पता लगाना चाहिए कि इसके पीछे कोई बडी साजिश तो नहीं है दिल्ली का की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती है?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस धमाके की जानकारी गृह मंत्रालय से ली है केंद्र सरकार ने जांच एजेंसी को मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में हुए विस्फोट से मरने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखदपूर्ण तथा चिंताजनक बताया! वही राहुल गांधी भी इस घटना को बेहद दर्द नाक वह चिंताजनक बता रहे हैं, दिल्ली ब्लास्ट के बाद नैनीताल में भी रेड अलर्ट कर दिया गया है पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी है आने जाने वालों की गहन जांच पड़ताल की जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है दिल्ली धमाकों को मध्य नजर रखते हुए उत्तराखंड के नैनीताल जिले के एसएसपी डाक्टर मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस टीमे रेलवे स्टेशन, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी कर रही है पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी पुलिस चौकी थाने या ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी को दें?रामनगर नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट
