
बाहुबली सांसद पर सरकारी भूमि को हड़पने का सनसनीखेज मामला**रामनगर*:: पूर्व में बाहुबली माने जाने वाले सांसद अकबर अहमद डंपी की तूती उस समय के धाकड़ नेताओं के रूप में मानी जाती थी, उन्होंने अपने कार्यकाल में सांसद रहते हुए कई ऐसे कार्यों को अंजाम दिया जिसका खामियाजा आज उन्हें भुगतना पड़ सकता है, एक सर्वे के अनुसार पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी ने लाखों रुपए की सरकारी संपत्ति को नाजायज तरीके से हड़पने तथा सरकारी जमीन पर कब्जा करने एवं उस भूमि को खुर्द बुर्दू करने का मामला प्रकाश में आया है?
उत्तराखंड करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेज चौधरी ने पूर्व सांसद पर उत्तराखंड सरकार की अरबो खरबो रुपए मूल्य की सरकारी जमीन को हड़पने का आरोप लगाते हुए उप जिला अधिकारी रामनगर के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन देकर अवगत कराने की कोशिश की है!करणी सेना संगठन के मुताबिक पूर्व सांसद बाहुबली राजनेता अकबर अहमद डंपी ने ग्राम ढिकुली में बैल मुंडा रिवर साइड, दुर्गा देवी गेट के अंदर लोहा चोड, काला खंड, नैनी डांडा ब्लॉक सुमन ग्राउंड रिसोर्ट के पीछे होते हुए वन विभाग की पूरी भूमि पर करोड रुपए की मूल्यवान धरोहर पर कब्जा करअपना प्रभुत्व जमाए बैठा है! यहां पर अवैध रूप से वन विभाग की जमीन पर सड़क का निर्माण भी किया गया है यह सांसद यही नहीं रुका बल्कि नैनीताल के विरासत गंज रामगढ़ क्षेत्र में भी 28 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा कर कुंडली मारे बैठा है!संगठन ने सरकार पर जोर डालते हुए कहा कि उक्त संसद पर सरकारी जमीन के खुर्द बुर्दू करने के कई गंभीर आरोप पहले से ही दर्ज है लेकिन आज तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई है!करणी सेना के माध्यम से जानकारी के मुताबिक लीड इंडिया टीवी किसी तरह की सरकारी भूमि के कब्जे का समर्थन नहीं करता परंतु देखने वाली बात यह है कि कुछ दिन पहले ही पुछडी गांव में गरीबों के आशियाने अतिक्रमण के नाम पर उजाडी गई बस्ती की वाह वाही लूटने वाला सिस्टम अब तक इस रासुकदार पर कार्रवाई क्यों नहीं कर पाया, करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी के साथ_ प्रदेश संगठन महामंत्री हरीश प्रकाशजिला अध्यक्ष कल्पना वर्मा मीडिया प्रभारी दीपू आर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, जिला उपाध्यक्ष नमन अग्रवाल, लखन, शंकर, योगेश तथा हिमांशु सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रामनगर कुंती रचनाकार के माध्यम से अपना विज्ञापन प्रेषित किया?*रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट*
