
ब्रेकिंग न्यूज़_ बॉलीवुड फिल्मी अदाकारा उर्वशी पहुंची अपने पैतृक गांव नैनीताल_
रामनगर से नरेंश चोपड़ा की रिपोर्ट__
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपनी मां से मिलने अपने पैतृक स्थान नैनीताल पहुंची, चकाचौंध भरी फिल्मी नगरी मुंबई से फिल्मी अदाकारा उर्वशी रौतेला कुछ समय के लिए नैनीताल की शांत वादियो में पहुंची है!
फिल्मी अदाकारा उर्वशी रौतेला ने कहा कि मेरी मां श्रीमती मीरा रौतेला जी उनका जन्म नैनीताल का ही है मेरा बचपन भी नैनीताल में ही बीता है यहीं पर मेरे बचपन की यादें जुड़ी हुई है नैनीताल मेरा ननिहाल है! मेरा पहाड़ों से हमेशा लगाव रहा है,
यहां आकर उर्वशी रौतेला ने जागेश्वर धाम, मां नैना देवी, मंदिर अल्मोड़ा के चितई मंदिर, भगवान गोलू देवता, के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया, वह बाबा नीम करौली में कैंची धाम भी पहुंची, मंदिर में दर्शन कर मन्नत मांगी!
आज वह अपनी मां और पिताजी के साथ नैनीताल भोटिया मार्केट में शॉपिंग के लिए भी गई, शॉपिंग के दौरान इन्हें पहचानने वालों की भीड़ इकट्ठी हो गई, उनके फैंस ने उनके साथ फोटो तथा सेल्फी भी खिंचवाई उर्वशी ने कहा कि वह एक शूटिंग के सिलसिले में नैनीताल आई हैं नैनीताल मेरा ननिहाल है अगर नैनीताल आकर मैंने वोटिंग नहीं की तो कुछ भी नहीं किया! बाद में वह वोटिंग के लिए नैनीताल की नैनी झील में चली गई उनको देखने के लिए उनके प्रशसको की भीड़ नैनी झील पर उम्र पड़ी?
ब्यूरो हैड नरेश चोपड़ा
