
मिशन पब्लिक स्कूल का रजत जयंती समारोह संपन्न रामनगर रविवार दिनांक 16_ _11_ 2025 को ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल हिम्मतपुर ब्लॉक का रजत जयंती समारोह मनाया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नैनीताल लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं मंत्री श्री अजय भट्ट रहे, कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक प्रमुख रामनगर श्रीमती मंजू नेगी जेस्ठ प्रमुख, तथा स्कूल की प्रधानाचार्य डॉक्टर नलिनी श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर

श्री गणेश किया, स्कूल की प्रधानाचार्य डॉक्टर नलिनी श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में 25 वर्षों की कठिन यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि 25 वर्षों से अभिभावकों ने जो भरोसा हमारे संस्थान पर दिखाया है उसके लिए हम और हमारा यह स्कूल आपके आभारी रहेंगे?कार्यक्रम में विभिन्न संस्कृतियों को एक सूत्र में पिरो कर रंगारंग कार्यक्रमों ने सबके मन को मोह लिया कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों को मुख्य अतिथि सहित उपस्थित जनता को मंत्र मुग्ध कर दिया कार्यक्रमों में मुख्यतः *सिंडेला डांस सेव गर्ल चाइल्ड* उत्तराखंड के रंग हीरोज ऑफ नेशन स्कूल बैंड रहे ,


इस अवसर पर मुख्य अतिथि को एनसीसी 79 बटालियन की स्कूल टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय भट्ट ने स्कूल के अंदर संचालित होने वाली 10 मीटर इनडोर राइफल शूटिंग कक्ष का उद्घाटन भी किया, जिससे बच्चों में देशभक्ति की भावना विकसित होगी, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अजय भट्ट ने सभी कार्यक्रमों की भूरि भूरि प्रशंसा की, इस अवसर पर विद्यालय में पढ़ने वाले टॉपर स्टूडेंट को तथा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के माता-पिता को पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया, इसी के साथ विद्यालय के पूर्व टीचर्स तथा एल्यूमिनी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया?इस अवसर पर स्कूल के निदेशक डॉक्टर प्रसून श्रीवास्तव, प्रणय श्रीवास्तव, आलोकित श्रीवास्तव, स्कूल की प्रधानाचार्य डॉक्टर नलिनी श्रीवास्तव, अनुराग सिंह, मोहित उपाध्यय, डॉक्टर दीपक खाती, एनएस धालीवाल, इंद्र रावत, भुवन डंगवाल, संजीव शर्मा, राकेश सिंघल, दिनेश जिंदल, सुरेश जिंदल, ललित गुप्ता, संदीप अग्रवाल, राकेश नैनवाल आदि उपस्थित रहे?*रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट*
