मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कार्यक्रम अनुसार गुरुवार को भैया दूज पर पहुंचे खटीमा* राम नगर उत्तराखंड

ब्यूरो हेड नरेश चोपड़ा***बिग ब्रेकिंग न्यूज़*__ *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कार्यक्रम अनुसार गुरुवार को भैया दूज पर पहुंचे खटीमा**___रामनगर /खटीमा_ हर वर्ष की तरह भैया दूज पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को केदारनाथ से सीधे अपने गृह क्षेत्र खटीमा लोहिया हेलीपैड पर पहुंचे! जनप्रतिनिधियों व जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी कार के माध्यम से अपने निजी आवास नगरा को रवाना हो गए, मुख्यमंत्री धामी ने अपने परिवार जनों के साथ भैया दूज घर मनाया?पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन यमराज अपनी बहन यम्मी( यमुना) से मिलने उनके घर पहुंचे थे

यह भी लंबे समय से अपने भाई के आने की प्रतीक्षा कर रही थी भाई को देखकर अत्यंत प्रसन्न हुई स्नान कराया भोजन परोसा और उनकी दीर्घायु के लिए व्रत भी रखा अपनी बहन की भक्ति से प्रसन्न होकर उन्होंने देवी यमी( यमुना) को वरदान दिया कि जो भाई बहन इस दिन यमुना में स्थान करेंगे उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होगी तभी से इस दिन भाई अपनी बहन के घर जाकर तिलक करवा कर उपहार देते हैं?वही एक अन्य कथा अनुसार भगवान श्री कृष्ण नरकासुर का वध करके भाई दूज के दिन ही वापस द्वारका लौटे थे तब श्री कृष्ण के वापस लौटने पर उनकी बहन सुभद्रा ने अपने भाई का फल ,फूल, मिठाई खिलाकर दीए जलाए थे, भगवान श्री कृष्ण का तिलक करके उन्हें दीर्घायु होने की कामना भी की थी! तब से लेकर आज तक यह रीति चली आ रही है?

इस अवसर पर हेलीपैड पर जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और तुरंत ही उनकी समस्याओं का समाधान करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए!

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, नगर अध्यक्ष पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी,वीसी पंतनगर विश्वविद्यालय के डॉक्टर मनमोहन सिंह चौहान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, बी सी जयाकिशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉक्टर उत्तम सिंह नेगी, उपाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व् जनता प्रतिनिधि उपस्थित थी? *रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट*,*ब्यूरो हेड नरेश चोपड़ा**

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *