
ब्रेकिंग न्यूज़_ मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई के बाद भारत को मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश__ 23 नवंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गबई का कार्यकाल समाप्त होने के पश्चात 24 नवंबर को जस्टिस सूर्यकांत (CJi) का पद संभालेंगे!
यह देश के 53 वे मुख्य न्यायाधीश होंगे, हरियाणा के रहने वाले जस्टिस सूर्यकांत ने 9 जनवरी 2004 को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में न्यायाधीश के पद पर न्याय व्यवस्था को संभालते हुए अपने कार्यकाल के दौरान अपने अनुभवो से न्यायालय को एक नई दिशा प्रदान की, इसके बाद उन्होंने सन 2018 को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद को सुशोभित किया, इसके उपरांत साल 2019 में सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए, इसके लिए केंद्रीय कानून मंत्रालय के न्याय विभाग ने अधिसूचना जारी कर 24 नवंबर को जस्टिस सूर्यकांत को देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट का पदभार संभाले की सिफारिश की,

क्योंकि वर्तमान में मुख्य न्यायाधीश गवई का कार्यकाल 23 नवंबर को समाप्त हो रहा है सूर्यकांत 7 जुलाई 2000 में वे हरियाणा के एडवोकेट जनरल नियुक्त किए गए ,वे युवा शक्ति के प्रेरणा स्रोत रहे!

अगले वर्ष उन्हें सीनियर एडवोकेट का दर्जा प्राप्त हुआ, सूर्यकांत चीफ जस्टिस 24 नवंबर 2025 से 9 फरवरी 2027 तक मुख्य न्यायाधीश के पद पर शोभित रहेंगे!
भारत के संविधान द्वारा शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश सूर्यकांत के नाम का प्रस्ताव सरकार को दिया देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट के पद पर नियुक्त करने का प्रस्ताव जो दिया था सरकार द्वारा मंजूर कर लिया गया, सूर्यकांत को देश की सबसे बड़ी अदालत का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दें?
रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट
