रामनगर उत्तराखंड / छोई*_ यह धाम ग्राम छोई में हरे भरे जंगलों और प्राकृतिक सुंदरता के बीच स्थित है, यहां आकर भक्तों को अत्यधिक शांति, मानसिक शक्ति एवं सामाजिक कल्याण का अनुभव होता है

रामनगर उत्तराखंड / छोई*_ यह धाम ग्राम छोई में हरे भरे जंगलों और प्राकृतिक सुंदरता के बीच स्थित है, यहां आकर भक्तों को अत्यधिक शांति, मानसिक शक्ति एवं सामाजिक कल्याण का अनुभव होता है, यह मंदिर विशेष रूप से उन लोगों के आस्था का केंद्र है जो जीवन में चुनौतियां या कठिनाइयों का सामना कर रहे होते हैं !क्योंकि हनुमान संकट मोचन माने जाते हैं

इसलिए संकटों का हरण करने वाले हनुमान जी के प्रति लोगों में बहुत बड़ी आस्था है ,यह दुनिया का पहला ऐसा मंदिर है जहां बजरंगबली के कई स्वरूपो में एक साथ दर्शन होते हैं!* पुराने साल के समापन तथा नए साल की आगमन पर जहां हजारों लोग जश्न मनाने के लिए हिल स्टेशनों, की दुनिया में अपनी मौज मस्ती का लुफ्त उठाते हैं वहीं दूसरी ओर भक्तगण इस नए वर्ष को अपने आराध्य भगवान के शरण में सुख शांति के तलाश में मंदिरों की शरण लेते हैं

नववर्ष के शुभ अवसर पर श्री हनुमान धाम में एक अनुमान के मुताबिक हनुमान मंदिर में लगभग 40 से 50हजार भक्तों का जन सैलाब श्री हनुमान मंदिर जी के दर्शन के लिए पहुंचा, हनुमान धाम में इतना बड़ा जन सैलाब शायद ही पहले कभी देखने को मिला हो, हनुमान धाम मंदिर में पहुंचने वाले प्रत्येक भक्तों के लिए हनुमान सेवा ट्रस्ट के संस्थापक आचार्य विजय जी ने संस्था के लोगों द्वारा सेवा कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया!

सुबह 10:00 बजे से सभी भक्तों के लिए भंडारा प्रसाद की व्यवस्था की गई थी, जहां सभी श्रद्धालुओं भक्तों ने भोजन ग्रहण कर प्रसाद का आनंद उठाया?* इस नववर्ष के अवसर पर हनुमान ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य विजय जी अशोक बंसल जी, राजीव अग्रवाल जी, प्रेम जैन, राजेश अग्रवाल, दिवेश भाटिया, पुनीत शंकर अग्रवाल, लोकेश शर्मा, सतनाम सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे?

* *रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *