
नए साल का जशन, बीते साल को अलविदा
रामनगर/ नैनीताल__ बीते साल की खट्टी मीठी यादों को अलविदा कहने और नए साल के जश्न को मनाने के लिए सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है, सरोवर नगरी नैनीताल नए साल के जश्न की तैयारी में दुल्हन की तरह सज चुका है, पर्यटकों के स्वागत और नए साल के उत्सव को खुशी के साथ आखिरी सप्ताह में नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा सकती है पर्यटन कारोबारीयो के लिए राहत भरा संदेश लेकर आई है शहर के अधिकांश रेस्टोरेंट 70 से 80% पैक हो चुके हैं जबकि कई होटल, गेस्ट हाउस, और होमस्टे पूरी तरह फुल हो चुके हैं, भारी संख्या में पर्यटक पहले से ही एडवांस बुकिंग कराकर सरोवर नगरी नैनीताल पहुंच रहे हैं?

विंटरकार्निवल के बाद शहर में सैलानियों की आमद में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, माल रोड पर रंग बिरंगी आकर्षक लाइटिंग से नैनीताल की शोभा किसी स्वर्ग से कम नहीं लग रही है, मनोरंजन के लिए डीजे के भी व्यवस्था की गई है, सैलानियों के लिए नैनी झील में नौकायन, स्नो ब्यू, चिड़ियाघर सहित सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर दिनभर रौनक बनी हुई है!

इन दोनों मैदानी क्षेत्रों में भयानक ठंड के साथ कोहरा पड़ रहा है !जिससे मैदानी क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में धूप खिली होने की वजह से मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है ,जिससे पर्यटकों की मौज मस्ती में इजाफा देखने को मिल रहा है, पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के चलते शहर में जाम की स्थिति भी देखने को मिल रही है, जाम से निपटने के लिए शटल सेवा की व्यवस्था भी की गई है?

रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट
