
*न्यूज़*_ *सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ,एक्शन मोड पर पीरुंमदारा पुलिस**रामनगर /पीरमदारा*__ क्षेत्र में बढ़ती चोरियों की वारदातें, बढ़ते नशे के कारोबार, नशेड़ियों के बुलंद होसलो के खिलाफ पीरु मदारा की पुलिस चौकी के इंचार्ज सहित सभी पुलिस स्टाफ ने *सुरक्षा कवच* की तैयारी शुरू कर दी है!पीरुमदारा पुलिस चौकी परिसर में कानून व्यवस्था मे सुधार करने तथा अंकुश लगाने के उद्देश्य से चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने क्षेत्र के समस्त ग्रामप्रधानों,गणमान्य जनप्रतिनिधियो, बुद्धिजीवी ग्रामीणो के साथ गंभीर मुद्दों पर विचार विमर्श किया?बैठक के दौरान चौकी इंचार्ज ने स्पष्ट रूप से साफ शब्दों में कहा कि रात में बेवजह घूमने वाले नशेड़ियों,बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों का आवागमन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा? चौकी इंचार्ज ने आगे कहा कि हाल ही में चोरियों की अनेक घटनाएं हो चुकी है आप सभी ग्रामीणों से पुलिस की अपील है कि वह अपने क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों को शरण ना दें अगर शरण देनी है तो उनका सत्यापन करवाये! अन्यथा बाहरी व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें? ताकि शांति व्यवस्था बनाई जा सके!पुलिस द्वारा आश्वासन दिया गया की रात्रि कालीन गस्त बढ़ाई जाएगी, वही प्रधानो से भी अपील की गई है कि वह अपने-अपने स्तर पर *ग्राम सुरक्षा* को लेकर सक्रिय रहने की आवश्यकता है चौकी परिसर में उपस्थित ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए क्षेत्र को नशा मुक्ति और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस के साथ सहयोग करने का संकल्प लिया?*रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट*
