
राम नगर उत्तराखंड पीरु मदारा क्षेत्र जहां कॉलोनी का विस्तार होने के साथ साथ यहां विकास दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है देखते ही देखते 5 _6 वर्षों में इस क्षेत्र में कालोनियां काटकर डीलरों ने एक बहुत बड़ी कमाई को अंजाम दिया! भोले भाले पहाड़ों के लोगों को मनमानी कीमत पर भूखंड बेचे गए ,लेकिन कॉलोनीयों को बनाते समय किसी भी मानक को पूरा नहीं किया गया, कालोनियां के बीच में किसी प्रकार का मंदिर या पार्कों, पानी निकास के लिए नालियों को ध्यान में नहीं रखा गया ऐसा नहीं की सभी डीलर एक जैसे हैं कुछ अच्छे लोग भी इनमें शामिल थे जहां पीरु मदारा को नगर पालिका के अंतर्गत लाने की मांग से जोड़कर देखा जा रहा है वहां इतने बड़े क्षेत्र में एक शौचालय के न होने से लोगों में रोष व्याप्त है

क्या पीरु मदारा इसी तरह विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ सकता है जिसने जहां- देखा वही कालोनियां काटकरओने पौने दामों में भूखंड बेचकर खूब कमाई की, मेंन बाजार पीरुमदारा से कटियापुर रोड पर दुकानें बनाई गई , इंटर कॉलेज के सामने रोड पर भी दुकानें बनाकर कमाई का साधन जुटा लिया गया लेकिन इतने बड़े क्षेत्र में जहां आज दुकाने बनाई गई वहां एक भी शौचालय की व्यवस्था नहीं है यहां तक की दुकानदारों को शौचालय के लिए कहीं और जाना पड़ता है यहां देखने वाली बात यह है

कि अगर कोई व्यक्ति या महिला शुगर का मरीज हो तो उसके सामने यह बहुत बड़ी समस्या है कि वह शौचालय कहां जाए?इसी विषय को मध्य नजर रखते हुए लीड इंडिया की टीम आज मेन बाजार पीरु मदारा पहुंची जब लीड इंडिया की टीम ने दुकानदारों से संपर्क किया तो उन्होंने शौचालय न होने से, होने वाली परेशानियों का जिक्र किया और इसी के मध्य नजर शौचालय बनाए जाने की बात को रखते हुए करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने भी इस शौचालय की कमी को शीघ्र अति शीघ्र पूरा करने की बात कही

सूरज चौधरी ने कहा कि पूर्व में शौचालय के लिए धनराशि उपलब्ध कराई गई थी लेकिन आज तक उस धन राशि का पता नहीं कि वह कहां पर लगाई गई या सरकार को वापस राजकोष में भेजी गई, पूर्व प्रधान मुकेश जी ने इस बाबत अपनी बात रखते हुए समय की मांग को बताते हुए शौचालय बनवाने की बात को भी कहा? पूर्व प्रधान मुकेश जी ने कहा की जमीन की कमी के चलते शौचालय का निर्माण नहीं हो सका इस कारण वह राशि वापस कर दी गई जिनको आप वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं?अंत में लीड इंडिया की टीम ने बाजारों के दुकानदारों से भी समस्याओं के बारे में राय जानी और उनकी वाइट लेकर समस्या का निराकरण करने की बात कही ?
*रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट*
