
ब्यूरो हेड नरेश चोपड़ा* नैनीताल उत्तराखंड
**ललित मोहन रयाल बने नैनीताल के नए जिलाधिकारी**___रामनगर: उत्तराखंड शाशन द्वारा 44 आई,ए,एस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए, जिनमे नैनीताल के **ललित मोहन रयाल* को नैनीताल के जिला अधिकारी का पदभार देकर उनको ज़िम्मेदारी सौंप गई, इसके साथ परितोष वर्मा को हल्द्वानी का नगरआयुक्त नियुक्त किया गया है, इन दोनों अधिकारियों के आने से शहर का विकास होगा, ऐसा माना जा रहा है! मंगलवार को नैनीताल के नवनियुक्त जिला अधिकारी *ललित मोहन रयाल* ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया है, नैनीताल के बुद्धिजीवी वर्ग का मानना है कि ऐसे कुशल अधिकारियों के आने से नैनीताल के विकास का मार्ग बडी तेजी से आगे बढ़ेगा?कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत डीएम रयाल कलेक्टर हाउस पहुंचकर कोषागार का निरीक्षण किया, और अधिकारियों के साथ औपचारिकता बैठक की !

नवनियुक्त जिलाधिकारी ने कहा कि उनका पहला उद्देश्य जिले में पूर्व से चली आ रही विकास योजनाओं को गति में तेजी लाना तथा मानस खंड परियोजनाओं के अंतर्गत सभी अधूरे कार्यों को समय अवधि में तरीके से पूरा करना रहेगा?नैनीताल माल रोड ट्रीटमेंट कार्य में तेजी लाना है रुके कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए ताकि जिले के विकास कार्यों में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बनी रहे? कार्यभार ग्रहण करने के बाद एडीएम विवेक राय, एडीएम शैलेंद्र नेगी, सीडीओ अनामिका, एसडीएम नवाजिस खलिक, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, एसडीम रामनगर प्रमोद कुमार तथा एसडीएम बीसी पंत सहित अन्य अधिकारियों ने जिलाअधिकारी से मुलाकात कर उन्हें पदभार ग्रहण करने की शुभकामनाएं दी?

*रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट
**ब्यूरो हेड नरेश चोपड़ा*
