
लुधियाना /पंजाब पंजाब में सियासी पार्टियों में हलचल तेज हो गई है, हर सियासी पार्टी अपनी गोटिया बैठाने में लग गई है पासे फेक जा रहे हैं चाले चली जा रही हैं, मतदाताओं को लुभावने सपने दिखाए जा रहे हैं! इसी चुनावी सियासी के मध्य नजर 21 फरवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ सेक्टर_ 37 स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर पंजाब के विभिन्न शहरों से जुड़े नेताओं पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी में जॉइनिंग भी कार्रवाई जा रही है, सूत्रों से खबर आ रही है

कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री अमित शाह पंजाब पर गहरी निगाह जमाये बैठे हैं पार्टी के हाई कमान नेता राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयत्न कर रहे है?

पार्टी को मजबूत करने की लगातार रणनीति बनाई जा रही है और बैठक कर मतदाताओं को लुभाया भी जा रहा है? बीजेपी पंजाब में संगठन को मजबूत करने के लिए हर वह सियासी दाव चल रही है जिससे पंजाब में संगठन को मजबूत किया जा सके?

इसी को नजर रखते हुए हिंदुस्तान स्टूडेंट यूनियन के प्रधान कुलदीप चौधरी ने पार्टी ज्वाइन कर अनेक युवाओं को पार्टी में जॉइनिंग करवा कर भाजपा की शफथ दिलवाई, इस कार्यक्रम को पंजाब की राजनीति में अहम माना जा रहा है जिससे भाजपा नेतृत्व में पंजाब संगठन को मजबूती की रणनीति में विशेष लाभ मिलेगा और युवाओं को आगे आकर देश सेवा करने का भी मौका मिलेगा?

लुधियाना से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट
