{
“title”: “वाराणसी में 9200 से अधिक डुप्लीकेट वोटरों का आरोप, मंत्री रविंद्र जायसवाल ने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए”,
“content”: “उत्तर प्रदेश में SIR प्रक्रिया के दौरान योगी सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल ने वाराणसी उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में 9200 से अधिक डुप्लीकेट वोटरों की पहचान होने का आरोप लगाया है। उन्होंने लगभग 90 हजार मतदाताओं के आधार डेटा के आधार पर दोबारा जांच कराने की मांग की है। मंत्री ने इस घटनाक्रम को ‘वोट जिहाद’ बताया है। इस मामले में जिलाधिकारी ने जांच कराने का भरोसा दिया है।”
}
