विश्व सनातन हिंदू परिषद का बड़ा संकल्प: डॉ. तपस रंजन पटनायक बने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय संयोजक, हिंदू राष्ट्र की पुनर्स्थापना का ऐलान
नई दिल्ली / दुबई | 11 जनवरी 2026
विश्व सनातन हिंदू परिषद ने अपने वैचारिक और संगठनात्मक मिशन को और अधिक सशक्त करते हुए डॉ. तपस रंजन पटनायक को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संयोजक के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है
नियुक्ति के बाद दुबई से अपने पहले सार्वजनिक वक्तव्य में डॉ. तपस रंजन पटनायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विश्व सनातन हिंदू परिषद के संगठित प्रयासों से भारत को पुनः हिंदू राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य शीघ्र ही साकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, वैचारिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण का अभियान है।
परिषद ने विश्वभर के सभी सनातनी हिंदुओं से आह्वान किया है कि वे अपने धर्म-दायित्व को पहचानें, जातीय और वर्गीय विभाजनों से ऊपर उठें और हिंदुत्व के नाम पर एकजुट होकर धर्म के प्रचार-प्रसार, संरक्षण एवं सशक्तीकरण में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
विश्व सनातन हिंदू परिषद का स्पष्ट मत है कि
“मजबूत राष्ट्र केवल अस्त्र-शस्त्र से नहीं, बल्कि सशक्त धर्म, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना से बनते हैं।”
परिषद को पूर्ण विश्वास है कि डॉ. तपस रंजन पटनायक के नेतृत्व में दिल्ली प्रदेश सहित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा सनातन हिंदू समाज का वैश्विक संगठनात्मक विस्तार सुदृढ़ होगा।
यह नियुक्ति न केवल संगठनात्मक दृष्टि से, बल्कि हिंदू चेतना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
