
मोचन हनुमान धाम छोई में स्थापना दिवस संपन्न रामनगर संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलबीरा* आज दिनांक 17 नवंबर को श्री हनुमान धाम का स्थापना दिवस बड़े धूमधाम के साथ संपन्न हुआ प्रातः 9:00 बजे श्री हनुमान धाम में हनुमान जी के पूजन के उपरांत श्री हनुमान जी की धर्म ध्वजा 65 फुट लंबी पहराई गई जिसकी शोभा देखते ही बनती थी इसके बाद 2:00 बजे से *सुंदर कांड का पाठ आरंभ हुआ दोपहर 11:00 से भंडारा प्रसाद वितरण किया गया! 4:30 से प्रसिद्ध भजन गायक रितेश मनोचा ने अपने सुंदर भजनों से सब का मन मोह लिया

भजनों की मधुर आवाज से लोग झूम उठे हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने *सब कुछ मिला है, मेहरबानियां का तेरा यह सिलसिला है* जैसे अनेक भजनों से दर्शकों के मन को मोह लिया! पूज्य आचार्य विजय जी ने अपने उद्बोबोधन मैं हनुमान जी की इस पावन धर्मस्थली का वर्णन करते हुए कहा कि 17 नवंबर 2011 को श्री हनुमान धाम की नींव रखी गई थी इस चमत्कारी हनुमान धाम का

आज हम 15वां स्थापना दिवस मना रहे हैं कोसी नदी के मुहाने पर बने इस मंदिर की अनेक गाथाएं हैं जहां आज मंदिर बना है वहां पर कभी जंगल हुआ करता था जब इस मंदिर की नींव रखी गई तब से इस स्थान का ऐसा कायाकल्प हुआ कि देखते ही देखते इस मंदिर की प्रतिष्ठा दिन प्रतिदिन इतनी बड़ी की आज उत्तरांचल के साथ-साथ देश विदेश मैं प्रसिद्ध को छू लिया लाखों लोग हनुमान जी से अपनी मनोकामनाएं पाने के लिए हनुमान धाम पहुंचते हैं

संकट मोचन हनुमान की कृपा से लाखों लोगों के दुखों का निवारण होता है स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर इंटरनेशनल पायनियर के सहयोग से निशुल्क होम्योपैथिक शिविर लगाकर सैकड़ो लोगों ने होम्योपैथिक शिविर का लाभ लिया!इस अवसर पर क्षेत्र के माननीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट भी दर्शन हेतु मंदिर पधारे?भंडारे में किसान इंटर कॉलेज पीरु मदारा के एनसीसी कैडेट्स ने सेवा भाव से सहयोग किया, आर्मी की ट्रेनिंग ले रहे बच्चों ने निस्वार्थ भाव से सेवा की!श्री माननीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल ने सभी बच्चों को सम्मानित भी किया!इस अवसर पर मीडिया प्रभारी पवन अग्रवाल जी ने बताया कि यहां पर हजारों की संख्या में अतिथि गण पधारे जिन सब का नाम लेना बड़ा मुश्किल होगा

इस अवसर पर अशोक बंसल, सतनाम सिंह, प्रेम जैन, दिनेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, विष्णु बंसल पवन सिंघल विनीत जैन, अर्जुन गुप्ता, डॉक्टर विपिन मेहरोत्रा, रविंद्र बंसल ,सत्यवान गर्ग, नवनीत अग्रवाल, प्रवेश अग्रवाल, ओम टंडन, सहित अनेक पदाधिकारी एवं भक्तगण उपस्थित रहे?*रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट*

