हरियाणवी डांसिंग क्वीन, सपना चौधरी ने मचाया धमाल, झूम उठे दर्शक रामनगर लाल कुआं

*बिग ब्रेकिंग न्यूज़*__*हरियाणवी डांसिंग क्वीन, सपना चौधरी ने मचाया धमाल, झूम उठे दर्शक*__रामनगर लाल कुआं_ *जश्ने सेंचुरी* पल्प एंड पेपर मिल लाल कुआं के 41 वे स्थापना दिवस पर हरियाणवी डांसिंग क्वीन और बॉलीवुड अभिनेत्री सपना चौधरी ने मंच पर आते ही माहौल में जोश भर दिया, उनके स्टेज पर आते ही पंडाल में हजारों की संख्या में आए दर्शकों ने तालियो और सीटियों से माहौल को रोमांचित कर दिया!स्टाफ कॉलोनी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में सपना चौधरी के गीतों और डांस प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया?

मिल् के सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने मंच से कहा कि *सेंचुरी* सिर्फ एक उद्योग नहीं बल्कि एक परिवार है जहां पर मिलकर सभी स्टाफ कर्मचारी और ऑनर एक साथ एक परिवार की तरह बीते 41 वर्षों से सेवा कर रहे हैं हमारे कर्मचारियों की मेहनत से 41 वर्षों से हम सब ने उत्पादन, गुणवत्ता और नवाचार में जो ऊंचाईया हासिल की है वह कर्मचारियों की सेवा भावना से समर्पण का ही परिणाम है, इसी से हर कर्मचारी की सामाजिक और आर्थिक उन्नति भी है!कार्यक्रम के दौरान सपना चौधरी ने अपने मशहूर गीत *तेरी अखियां का यो काजल* *घुंघरू* और *चढ़ के शहर दी गली* पर तो दर्शको ने खूब जमकर डांस किया, मैदान तालियो, सीटियो और उत्साह के शोर से गूंज उठा, रंग बिरंगी लाइटों, संगीत की धुन पर झूमते हुए

दर्शकों ने लाल कुआं सेंचुरी परिसरको महोत्सव में बदल दिया, वहीं स्थानीय कलाकारों ने भी लोक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया? कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ अधिकारी प्रणव शर्मा, महेंद्र कुमार हरित, परितोष राय, उपाध्यक्ष नरेश चंद्र, संजय यादव, एसके बाजपेई समेत बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे!अंत में मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने मंच से सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिवारों को स्थापना दिवस की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं दी?

*रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट**ब्यूरो हेड नरेश चोपड़ा*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *