
देहरादून स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में होली मिलन के कार्यक्रम में CM धामी ने कैबिनेट मंत्रियों तथा भाजपा पदाधिकारी के संग होली कार्यक्रम में गुलाल उड़ाकर होली की खुशियां मनाई!
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार राज्य को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है, उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के तीसरे दौर में उत्तराखंड को अलग पहचान मिली है और विकास का लाभ राज्य के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच रहा है?

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के विकास उनकी सुरक्षा तथा आत्मनिर्भरता से प्रदेश में विकास की लहर अपने चरम सीमा पर है उत्तराखंड प्रदेश को नशा मुक्ति करनेमे सरकार सबसे आगे चल रही है? प्रदेश में सरकार राज्य को नशा मुक्त करने में, अपराध को नियंत्रित करने में, अतिक्रमण हटाने में, भू माफिया से लड़ने में तथा लव जिहाद को खत्म करने में हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस के आधार पर कार्य कर रही है जिससे राज्य में चारों ओर विकास की लहर दिखाई दे रही है?

कार्यक्रम में मौजूद कैबिनेट मंत्रियों एवं भाजपा पदाधिकारी ने भी कार्यकर्ताओं के संग होली की खुशियां साझा की ओर प्रदेश वासियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता दिखाते हुए सबको शुभकामनाएं दी?
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह तथा भाईचारे का माहौल देखने को मिला?
रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट
