Citizen Conscious Forum के अध्यक्ष के. कुमार ने संभाली कमान पीड़िता नुसरत अंबर की शिकायत पर पुलिस अधिकारियों की भूमिका सवालों के घेरे में
नवी मुंबई |
उलवे इलाके में सामने आए एक संवेदनशील मामले में अब Citizen Conscious Forum के अध्यक्ष के. कुमार पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए खुलकर सामने आ गए हैं। बताया जा रहा है कि पीड़िता नुसरत अंबर द्वारा की गई शिकायत को गंभीरता से न लिए जाने के आरोपों के बीच, उलवे पुलिस स्टेशन के PI सुरेश खारट की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
Citizen Conscious Forum के अध्यक्ष के. कुमार ने इस पूरे मामले को गंभीर सामाजिक और कानूनी विषय बताते हुए कहा कि यदि पीड़ित को समय पर न्याय नहीं मिला, तो यह कानून व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी संस्था पीड़िता के साथ खड़ी है और न्याय की इस लड़ाई में हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
सूत्रों के अनुसार, पीड़िता नुसरत अंबर ने पहले भी संबंधित पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन आरोप है कि मामले को अपेक्षित गंभीरता से नहीं लिया गया। इसी के विरोध में Citizen Conscious Forum ने सक्रिय हस्तक्षेप करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
के. कुमार ने यह भी कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो यह मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और मानवाधिकार आयोग तक ले जाया जाएगा। उनका कहना है कि कानून सभी के लिए समान है, चाहे मामला कितना भी प्रभावशाली लोगों से जुड़ा क्यों न हो।
फिलहाल इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हैं और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
