एक युग का अंत 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने ली अंतिम सांस


एक युग का अंत 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने ली अंतिम सांस रामनगर /मुंबई_ बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 में पंजाब के साहनेवाल गांव में हुआ था 65 साल के अपने करियर में 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, धर्मेंद्र जाट पंजाबी परिवार से संबंध रखते थे उनके पिता चौधरी केवल कृष्ण एक किसान थे! धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था 11 दिनों तक आईसीयू में वेंटिलेटर पर थे 12 नवंबर को अस्पताल से घर लौटे थे

31 अक्टूबर को उन्हें ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था 12 नवंबर को उन्हें करीब 7:30 बजे डिस्चार्ज कर घर लाया गया था, धर्मेंद्र साहब 8 दिसंबर को अपना 90 वा जन्मदिन मनाने वाले थे लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था वह 90 वा जन्मदिन नहीं मना पाए उन्होंने पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया !


कुछ समय पूर्व भी उनके निधन की अफवाह फैल गई थी, लेकिन उन्हें बेड पर आराम करते देखा गया था जिन में उनकी बेटियां उनकी पत्नी प्रकाश कौर बेटे सनी और बेबी देओल भी मौजूद थे इसी बीच आज उनके निधन की खबर को गुप्त रखा गया, धर्मेंद्र के परिवार की ओर से भी कोई औपचारिक बयान नहीं आया था लेकिन उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल को श्मशान घाट के बाहर बेचैनी हालत में देखा गया वहीं दूसरी तरफ धर्मेंद्र के घर के बाहर सुबह से ही हलचल देखी जा रही थी धर्मेंद्र के घर में एंबुलेंस के प्रवेश करने के उपरांत आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई !घटना के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई घर के आसपास 50 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी उनके कैरियर की अंतिम फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया उनके निधन से सारा बॉलीवुड सदमे में है!
बॉलीवुड के तमाम कलाकार डायरेक्टर अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए शमशान घाट पहुंचे जिनमें अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, सलमान खान, आमिर, खान, गोविंदा आदि अभिनेताओ साथ साथ बॉलीवुड के दिग्गज प्रोड्यूसर डायरेक्टर भी मौजूद थे!


कुछ लोग हमारी जिंदगी में यादें ही नहीं छोड़ कर जाते बल्कि हमारे दिल में बस जाते हैं जिन्हें भूल पाना बड़ा कठिन होता है धर्मजी उनमें से एक थे, ऐसा खालीपन जिसे बयान नहीं किया जा सकता मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है?
रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *