
घास लेने गई महिला पर हाथी का हमला_ न्यूज़ रामनगर /चंपावत_ चंपावत के टनकपुर क्षेत्र में नई बस्ती वार्ड नंबर 5 की रहने वाली माधुरी देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी भूप राम दोपहर शारदा रेंज के सेना पानी जंगल में घास लेने गई, जहां जंगल में अचानक एक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया? हाथी ने पहले महिला शारदा देवी को उठाकर जमीन पर पटका फिर पैरों से कुचल कर उसको मौत की नींद सुला दिया?

वहां मौजूद लोगों ने हल्ला मचाया लेकिन हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया फिर अपने पैरों से कुचल कुचल कर मार डाला, फिर हाथी जंगल की ओर भाग गया !ग्रामीणों ने हाथी द्वारा महिला को कुचले जाने की सूचना पुलिस में वन विभाग को दी गई ,सूचना मिलते ही पुलिस व वन विभाग की टीमे घटना स्थल पर पहुंच कर महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरो ने उसे मृत्य घोषित कर दिया पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया?

इस घटना के बाद टनकपुर शारदा रेंज क्षेत्र में लोग दहशत में है लोगों ने वन विभाग से जंगल में गस्त बड़ाये जाने की गुहार लगाई है जंगली जानवरों से लोगों में जान माल का खतरा बना हुआ है वही वन विभाग ने भी ग्रामीणों को अकेले जंगल में न जाने की हिदायत दी है?
रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट
