
चमोली में ( THDC) टीएचडीसी टनल में लोको ट्रेनों की टक्कर_ रेलवे का नहीं कोई लेना देना_ मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश_ घायलों का होगा बेहतर इलाज_
रामनगर /चमोली_ मंगलवार को शिफ्ट परिवर्तन के दौरान सुरंग के भीतर दो लोको ट्रेनो की आपस में टक्कर हो गई, उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपल कोटी टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन टनल के अंदर मजदूरों को लाने ले जाने वाली दो लोको ट्रेन आपस में टकरा गई यह हादसा मंगलवार रात 10:00 बजे हुआ जब मजदूरों की शिफ्ट चेंज हो रही थी दोनों ट्रेनों में लगभग 108 मजदूर सवार थे इस घटना से रेलवे विभाग का कोई लेना-देना नहीं है, यह भारतीय रेलवे की ट्रेने नहीं है

यह टनल प्रोजेक्ट टीम द्वारा सामान को इधर से उधर लाने ले जाने के लिए किया गया लोकल इंतजाम है, किसी खास तकनीकी वजह से एक ट्रेन ने पीछे से दूसरी ट्रेन को टक्कर मार दी, अंधेरा होने के कारण इस टक्कर से अंदर मौजूद मजदूर संभल नहीं पाए और कई कर्मी अंदर ही गिर गए, ट्रेनों की टक्कर से सुरंग के भीतर अपरा तफरी के साथ चीख पुकार मच गई?

हादसे की सूचना मिलते ही प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के अधिकारी स्थानीय पुलिस बल एवं एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुड़ गए, जिला अधिकारी चमोली के गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पवार तत्काल जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचकर अस्पताल में भर्ती घायलों से उनका हाल-चाल जाना तथा चिकित्सकों को घायलों के समुचित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा देने को कहा

आवश्यकता पड़ने पर उच्च चिकित्सालय को रेफर करने का भी निर्देश दिया!
चमोली के जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 70 श्रमिकों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया, 66 का प्राथमिक उपचार करके उन्हें घर भेज दिया गया ,04 श्रमिकों को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया ,21 श्रमिकों को कोई चोट न होने पर उन्हें घटना स्थल से ही सीधे घर रेफर कर दिया गया !घायलों को तुरंत एंबुलेंस से तथा अन्य साधनों द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया इस तरह ट्रेन में 108 मजदूर मौजूद थे !

अधिकांश मजदूर झारखंड और उड़ीसा के रहने वाले हैं घायलों के परिजनों को भी सूचना दी जा रही है?
रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट
