
05/03/2024 : LEAD INDIA TV : Kriti Patel Mumbai
जय प्रकाश जनता दल पार्टी के अध्यक्ष श्री पंकज सहाय ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया
प्रकाश जनता दल (जे.पी.जे.डी.) का राष्ट्रीय अधिवेशन आज दिनांक 3 मार्च 2024 को दिल्ली के हिमाचल भवन में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में पार्टी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपने रोड मैप को अंतिम रूप दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज सहाय ने अधिवेशन में अलग-अलग राज्यों से पहुंचे अपेक्षित प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की।
राष्ट्रीय अधिवेशन में जय प्रकाश जनता में कई लोगों ने पार्टी में पदभार ग्रहण किए। जिसमें बुलंदशहर से भूपेंद्र चौधरी अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल छोड़कर जे.पी.जे.डी. में शमिल हुए वहीं श्री अनिल तोमर जी को भी पार्टी में जिम्मेदारी दी गई और अन्य कई विशेष लोग पार्टी का दामन थाम आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
इस अधिवेशन के आयोजन में श्री पंकज सहाय जी को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।

अधिवेशन में महाराष्ट्र अध्यक्ष साहिल बी श्रीवास्तव ,बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा , झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश रविंद्र सिंह ,अध्यक्ष कर्नाटक प्रदेश मोहम्मद माजिद, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष गोपाल श्रीवास्तव जय प्रकाश जनता दल के सभी प्रदेश अध्यक्ष इस राष्ट्रीय अधिवेशन व चुनाव प्रक्रिया में शामिल होकर पंकज सहाय जी को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुना। इस मौके पर श्री सहाय ने सभी पदाधिकारियों को अपनी और पार्टी की तरफ से बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री सहाय संबोधित करते हुए पार्टी की मजबूती पर बल देने की बात कही साथ ही 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने पर भी विचार किया गया। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की अहम चर्चा आगामी लोकसभा चुनाव में कई राज्यों से जय प्रकाश जनता से टिकट देकर उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने पर सहमति बनाई गई।

गौरतलब हो की जय प्रकाश जनता दल झारखंड में पार्टी का विस्तार कर रही है जिसको लेकर कई बार बैठकों का दौर चलता रहता है अब जय प्रकाश जनता दल अपने पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन रांची में करना तय हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज सहाय की माने तो पार्टी ने पूर्व के कई चुनावों में अपनी भागीदारी दर्ज करा चुकी है अब राष्ट्रीय अधिवेशन के माध्यम से संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी।
श्री पंकज सहाय ने सत्ता परिवर्तन का दावा करते हुए कहा कि जय प्रकाश जनता दल की जिम्मेदारी बढ़ी है और भ्रष्टाचारी, सरकार के खिलाफ हम जोर शोर से संघर्ष करेंगे। पार्टी अध्यक्ष श्री सहाय ने मीडिया से बात करते हुए देश में पार्टी को मजबूत कर सत्ता में आकर अहम भूमिका निभाने का दावा किया।
