
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨नवी मुंबई में 12 साल से एक ही क्षेत्र में तैनात IPS अधिकारी पर सवालराज्य निर्वाचन आयोग ने गृह विभाग और पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्रमुंबई / नवी मुंबई:महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने एक सनसनीखेज पत्र जारी करते हुए IPS अधिकारी श्री सुरेश कुमार सैखराम मेंगडे (DIGP) की लंबे समय से ठाणे–नवी मुंबई क्षेत्र में लगातार करीब 12 वर्षों की तैनाती पर गंभीर आपत्ति जताई है।आयोग के अनुसार यह तैनाती सरकार की निर्धारित टेन्योर नीति, सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों और ऑल इंडिया सर्विसेज नियमों के विपरीत है।⚠️ प्रशासनिक पक्षपात और अधिकारों के दुरुपयोग की आशंकाराज्य निर्वाचन आयोग ने आशंका जताई है कि एक ही क्षेत्र में इतने लंबे समय तक पदस्थापन सेप्रशासनिक निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है,अधिकारों के दुरुपयोग का खतरा बढ़ता है,और संगठित प्रभावशाली नेटवर्क विकसित हो सकता है।📌 गृह विभाग और DGP को भेजा गया मामलाइस गंभीर प्रकरण को लेकर आयोग ने👉 अपर मुख्य सचिव (गृह), महाराष्ट्र सरकार👉 पुलिस महानिदेशक, महाराष्ट्र राज्यको तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।📧 शिकायत के आधार पर संज्ञानयह कार्रवाई श्री के. कुमार द्वारा दिनांक 16/12/2025 को भेजी गई शिकायत के आधार पर की गई है, जिसे आयोग ने संबंधित विभागों को अग्रेषित किया है।👀 अब सभी की निगाहें सरकार की अगली कार्रवाई परक्या नियमों के विरुद्ध तैनाती पर होगी सख्त कार्रवाई?क्या नवी मुंबई प्रशासन में होगा बड़ा फेरबदल?
BREAKING CONTINUES…LEAD INDIA TV NEWS
