
राजकीय पशु चिकित्सालय द्वारा विकास खंड स्तरीय पशु प्रदर्शनी
सौजन्य से पशु चिकित्सालय नैनीताल_ मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक माननीय दीवान सिंह बिष्ट द्वारा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया
आज राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैल जूड़ी कडिया पुर के प्रांगण में एक पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया रजत जयंती के शुभ अवसर पर लगने वाले इस पशुपालकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा नैनीताल जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में यह प्रदर्शनी लगाकर उन्हें पशुओं में होने वाली बीमारियों, पशु दुर्बलता, तथा सूखा रोग जैसे बीमारियों के बारे में जागरूक करना था, ताकि पशुपालक अपने पशुओं को इन बीमारियों से बचाकर रखें, पशुपालकों को पशुओं से धन उपार्जन का भी साधन उपलब्ध होता है अगर पशु पालक अपने पशुओं को समय से सही उपचार नहीं देंगे तो उन्हें पशु धन हानि की प्रबल समस्या बनी रहती है ,पशुओं की बीमारियों की नासमझ से पशु मर भी जाते हैं इसलिए हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह पशु प्रदर्शनी लगाकर पशुओ मे होने वाली बीमारियों से जागृत करने का काम करती है इसी के साथ जिस किसी का पशु स्वास्थ्य सुंदर सुडोल होगा उसे पशु प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पारितोषिक देकर भी पशुपालकों को उत्साह प्रदान किया जाता है तथा प्रेग्नेंट पशुओं की देखरेख का भी विशेष मार्गदर्शन इस पशु प्रदर्शनी में किया जाता है ताकि पशु पलकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े पशु प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि ने हमारे क्षेत्र के विधायक श्री दीवान सिंह बिष्ट ने रिबन काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया?
तथा विधायक जी ने पशुपालकों को अनेक सुझाव दिए बीमारियों के आने का कारण तथा बीमार पशुओं की देखभाल कैसे करें यह भी बताया?
इसके बाद प्रदर्शनी में आए डॉक्टर धीरेंद्र जोशी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ( सीबीऔ)
डॉ पुष्कर सिंह हयांकी, डॉक्टर राजीव कुमार, डॉक्टर हिमांशु पांडे ,डॉक्टर विकास वत्स, डॉ पवन मलकानी, डॉक्टर लीलेनदर जोशी, डॉक्टर अजीत सिंह रावत, डॉ निधि ,डॉक्टर राजीव लोहान ,डॉ रमेश सिंह नितवाल ( AD) ने अपने संबोधन में सभी पशुपालकों को विस्तार से पशुओं के रखरखाव बीमारियों और उनसे बचने का उपाय भी बताया?
अंत में पशु प्रदर्शनी में आए प्रथम द्वितीय और तृतीय पशुओं को इनाम स्वरूप पारितोषिक भी दिया गया,
प्रथम इनाम1 संतोष लाल सन ऑफ तरसेम लाल शंकरपुर इंद्रजीत सिंह पुत्र राघवेंद्र सिंह बंसी टीला
द्वितीय पुरस्कार_ श्री राम पुत्र करतार राम
बालम सिंह पुत्र नवाब सिंह
तृतीय पुरस्कार_ ब्रह्मपाल सिंह पुत्र झनझन सिंह मोतीपुर बैल जोड़ी
मोहम्मद हनीफ पुत्र इतवारी उदयपुर चोपड़ा
इस्लामुद्दीन पुत्र अब्दुल सलाम
अंत में माननीय डॉक्टरो द्वारा तथा माननीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट द्वारा कृषकों तथा पशुपालकों को धन्यवाद देते हुए पशु प्रदर्शनी को सफल बनाने की शुभकामनाएं दी?
रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट
