
मेरी करुण पुकार, सुनो उत्तराखंड सरकार_
रामनगर /उधम सिंह नगर_
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पैगा निवासी युवक सुखवंत सिंह उम्र 40 वर्ष ने एक जमीनी धोखाधड़ी के चलते हल्द्वानी के गोलापुर होटल में कमरा नंबर 101 में ठहरे अपने परिवार सहित शनिवार की रात लगभग ढाई से तीन बजे के बीच अपनी कनपटी पर गोली चलाकर आत्महत्या कर ली,

उस समय उस होटल के कमरे में उसकी पत्नी तथा बेटा भी मौजूद था मरने से पहले उस व्यक्ति ने अपने साथ जमीन की धोखाधड़ी की विस्तृत जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त किया है उस व्यक्ति से भू माफिया ने करोड़ों रुपए लेकर उसे गलत जमीन का बैनामा कर दिया गया, पता चलने पर उसने उसका विरोध किया तो उसे डराया धमकाया जाने लगा वह व्यक्ति अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत लेकर पैगा पुलिस स्टेशन गया तो वहां भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई,

फिर वह व्यक्ति एसएसपी के कार्यालय में भी सुनवाई ना होने से अत्यंत परेशान होकर उसने होटल के कमरे में अपने आप को गोली मार कर आत्महत्या कर ली, और पीछे सुसाइड नोट छोडकर गया उसको उसने अपनी पत्नी को देकर न्याय मिलने तक इस संघर्ष को जारी रखने की हिदायत दी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से भी जांच की मांग की गई!

मौत की सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना अध्यक्ष विमल मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे मौके पर युवक मृत्यु अवस्था में पाया गया उनकी पत्नी प्रदीप और उनका बेटा गुरसेज को मामूली छरे( चोट ) लगने से उन्हें अस्पताल भेज दिया गया और मृत व्यक्ति के शब को मोर्चारी में भेजा गया !मामला रसूखदार प्रॉपर्टी डीलरों के मध्य का बताया जा रहा है, जिसमें सुखवंत से करोड़ों रुपए लेकर गलत जमीन का बैनामा किया गया इसी क्रम में मृतक सुखवंत ने मरने से पहले पुलिस विभाग के अधिकारियों पर भी मिली भकत के साथ साथ प्रॉपर्टी डीलरों के साथ मिली भगत का भी आरोप लगाया है?
लुधियाना से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट है

