बिग ब्रेकिंग न्यूज़_ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन पर, राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह अवसर पर टूटे सभी रिकॉर्ड

बिग ब्रेकिंग न्यूज़_ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन पर, राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह अवसर पर टूटे सभी रिकॉर्ड


रामनगर /देहरादून: उत्तराखंड के राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के अवसर पर रविवार को सुबह 11:00बजे देहरादून में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विमान से जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत राजपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवा निर्मित) गुरमीत सिंह तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया, प्रधानमंत्री को कड़ी सुरक्षा के बीच बन अनुसंधान (एफआरआई )

मैं उनका भव्य स्वागत किया गया वन अनुसंधान(FRI) में स्थापना दिवस से संबंधित प्रदर्शनी का प्रधानमंत्री द्वारा अवलोकन किया गया पारंपरिक ढोल नगाड़ों, रणसिधा थाप ने माहौल को उत्सव में बदल दिया, 120 कला कार पारंपरिक परिधानों में सजे कलाकारों ने लोक संस्कृति की बेमिसाल झलक प्रस्तुत की! लोगों की भीड़ नेमोदी,मोदी,मोदी के नारे लगाकर उनका स्वागत किया, मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शाल भेंट कर पीएम मोदी का स्वागत किया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदार बाबा के शीतकालीन प्रवास स्थल की प्रतिकृति पीएम मोदी को भेट स्वरूप दी

देहरादून स्थित वन अनुसंधान एफआरआई में भव्य समारोह के दौरान 8260 करोड रुपए की परियोजनाओं का शिलानियास एवं लोकार्पण किया, इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की फसल बीमा योजना के तहत 28000 से अधिक किसानों के खातों में 62 करोड रुपए की धनराशि भेजी, प्रधानमंत्री ने 25वीं वर्षगांठ पर एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया, अमृत योजना के तहत देहरादून के 23 जोनो में जल पूर्ति परियोजना, पिथौरागढ़ विद्युत उपकेंद्र, और हल्द्वानी में स्टेडियम में एस्ट्रोटरफ हाकी मैदान की घोषणा की, देहरादून के सॉन्ग बांध पेयजल परियोजना, नैनीताल की जमरानी परियोजना के उप केंदो की स्थापना, चंपावत में महिला खेल महाविद्यालय, नैनीताल में दुग्ध संयत्र प्रमुख रहे !


प्रधानमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से राज्य की ज़रूरतें पूरी होगी बल्कि इन परियोजनाओं से हजारों लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे?
अंत में फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (FRI)मे लाखों की संख्या में पहुंचे लोगों ने मोदी मोदी के नारोंने सबका मन मोह लिया?
रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *